जल्द ही पिता बनने वाले हैं हार्दिक पाण्ड्या, इंस्टाग्राम पर पत्नी के संग फोटो शेयर कर दी जानकारी

भारत के युवा ऑल राउंडर हार्दिक पाण्ड्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है कि वो पिता बनने वाले हैं

भारत के युवा ऑल राउंडर हार्दिक पाण्ड्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया है कि वो पिता बनने वाले हैं, उन्होंने अपनी पत्नी नताशा के बेबी पंप के साथ एक फोटो शेयर की है और लिखा है कि हम अपनी जिंदगी में जल्‍द ही एक नई जिंदगी का स्‍वागत करने के लिए उत्‍साहित हैं. हार्दिक ने इसके साथ ही ऐलान किया कि वे और नताशा शादी के बंधन में बंध गए हैं. आपको बता दें कि इस साल के शुरुआत में ही नताशा संग समुंदर के बीच में पाण्ड्या ने सगाई की थी.

बता दें कि पाण्ड्या ने नए साल के मौके पर नताशा को अपने खास अंदाज में प्रपोज किया था जिसे नताशा मना नहीं कर पाई और उन्होंने उनके उस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया. इससे पहले भी पाण्ड्या और नताशा लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. वो लोग कई बार सार्वजनिक मंच पर भी एक दूसरे के साथ पकड़े गए थे लेकिन दोनों ने कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. लेकिन साल के शुरुआत में ही दोनों ने सगाई करके फैंस को चौंका दिया था.

Also Read: हैंसी क्रोनिए मैच फिक्सिंग के आरोपी संजीव चावला का बड़ा खुलासा, कोई भी मैच निष्पक्ष नहीं, हर मैच पहले से ही होता है फिक्स

सोशल मीडिया पर पाण्ड्या ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर की. बधाई देने वालों का तांता लग गया. विराट कोहली ने भी पाण्ड्या को बधाई दी है उन्होंने लिखा है कि आप दोनों को बहुत बहुत बधाई, आपको अपने कबीले के तीसरे सदस्य के लिए प्यार और आशीर्वाद.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >