रविंद्र जडेजा जैसा पति हो तो सारे सपने सच हो सकते हैं : रिवाबा जडेजा

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर नाॅर्थ सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं. रिवाबा जडेजा ने उक्त बातें अपने पति रविंद्र जडेजा के बारे में कही. रिवाबा जडेजा का असली रीवा सोलंकी है

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने आज कहा -मेरे लिए वह बेहद भावुक पल था जब मैंने नामांकन किया और वो मेरे साथ थे. मैं महिलाओं को यह कहना चाहती हूं कि वे शादी के बाद भी अपने सपने पूरे कर सकती हैं. मेरे पति रविंद्र जडेजा मेरे साथ मजबूती से खड़े हैं, वैसे ही हर पति को अपनी पत्नी का साथ देना चाहिए, ताकि उसके सपने आसानी से पूरे हो सकें.

जामनगर नाॅर्थ सीट से उम्मीदवार हैं रिवाबा

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर नाॅर्थ सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं. रिवाबा जडेजा ने उक्त बातें अपने पति रविंद्र जडेजा के बारे में कही. रिवाबा जडेजा का असली रीवा सोलंकी है, लेकिन शादी के बाद वे रिवाबा जडेजा के रूप में ही जानी जाती हैं.

गुजरात की जनता नयी पार्टी पर भरोसा नहीं करती

रिवाबा ने गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी की भागीदारी पर कहा कि गुजरात की जनता कभी भी त्रिकोणीय चुनाव को पसंद नहीं करती है. गुजरात की जनता वैसी पार्टी पर भरोसा नहीं करती जिसने जनता के लिए कुछ ना किया हो. हमारी पार्टी भाजपा ने इतने सालों में जनता के हित में बहुत काम किया है. हमारे पास बहुत कुछ जनता को बताने के लिए है इसलिए चुनाव में जनता का विश्वास हमपर दिखेगा.

2016 में हुई थी शादी

रविंद्र जडेजा और रिवाबा की शादी 2016 में हुई थी. रिवाबा पेशे से इंजीनियर हैं और काफी स्टाइलिश भी हैं. इन दोनों की लव मैरिज हुई है. रिवाबा जडेजा के पास करोड़ों की संपत्ति है और इसका खुलासा उन्होंने किया है. उन्होंने अपने एफिडिफिट में इसकी जानकारी दी है. रिवाबा ने 2019 में राजनीति में कदम रखा था. इनका जन्म दो नवंबर 1990 को हुआ है.

Also Read: Gujarat Election 2022 : क्या कांग्रेस को होगा नुकसान ? इन तीन युवाओं ने बदल दी गुजरात की राजनीति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >