IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने लगाया जीत का चौका, राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया, चमके साईं सुदर्शन

GT vs RR IPL 2025: आईपीएल 2025 के 23वें मैच में बुधवार को गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने साई सुदर्शन की विस्फोटक 82 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. फिर राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम को 19.2 ओवर में ऑल आउट कर दिया.

GT vs RR IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार चौथी जीत दर्ज की. साईं सुदर्शन की 82 रनों की विस्फोटक पारी के बाद गुजरात के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की. प्रसिद्ध कृष्ण ने तीन विकेट चटकाए, तो रशीद खान और रविश्रीनिवासन साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, अरशद खान और कुलवंत खेजरोलिया ने एक-एक विकेट लिए. साईं सुदर्शन 53 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जमाए.

GT vs RR IPL 2025: राजस्थान का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पड़ा भारी

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन कप्तान संजू सैमसन का यह फैसला टीम को भारी पड़ा. पहले राजस्थान के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए, जिससे गुजरात की टीम 217 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच गई. राजस्थान की ओर से तुषार देशपांडे और एम थीक्षाना ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट लिए. बल्लेबाजी भी में राजस्थान के बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाए. राजस्थान की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने 28 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली. रियान पराग 26 और शिमरोन हेटमायर ने 52 रनों की पारी खेली. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक को भी नहीं छू पाया.

GT vs RR IPL 2025: गुजरात की जीत में चमके साईं सुदर्शन

गुजरात टाइटंस की जीत में बल्लेबाज साईं सुदर्शन की भूमिका सबसे खास रही. उन्होंने 53 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 82 रनों की पारी खेली. हालांकि गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान शुभमन गिल केवल दो रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद जोस बटलर 36 और शाहरुख खान ने सुदर्शन का अच्छा साथ दिया. बाद में राहुल तेवतिया और राशिद खान ने तेजी से रन जोड़कर टीम के स्कोर को 217 तक पहुंचाया. तेवतिया ने 12 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 24 रन बनाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >