Mohammed Shami: टीम इंडिया के अच्छी खबर, इस मैच से होगी मोहम्मद शमी की मैदान में वापसी, जय शाह ने भी दिए संकेत

Mohammed Shami: टखने की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) के दौर से गुजर रहे सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जल्द मैदान पर नजर आने वाले हैं.

Mohammed Shami: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मैदान में वापसी को लेकर अच्छी खबर है. बहुत जल्द शमी को आप गेंदबाजी करते देख पाएंगे. रणजी ट्रॉफी में शमी के घरेलू टीम बंगाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की संभावना है. वह इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में किसी एक टेस्ट मैच में खेल सकते हैं. शमी 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और 18 अक्टूबर को बिहार के खिलाफ बंगाल के शुरुआती दो रणजी मैचों में किसी एक मैच में खेल सकते है. इन दोनों मैचों के बीच सिर्फ दो दिन का समय है ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि वह दोनों मैचों का हिस्सा होंगे.

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में भी खेल सकते हैं मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 19 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू होगी, उसके बाद पुणे (24 अक्टूबर) और मुंबई (एक नवंबर) में टेस्ट होंगे. ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर जाने से पहले मोहम्मद शमी के इनमें से एक मैच खेलने की उम्मीद है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे में नजर आएंगे शमी, जय शाह ने दिए संकेत

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीज में कहा, मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होंगे. क्योंकि वह अनुभवी खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलिया में हमें उनकी जरूरत है. भारतीय टीम प्रबंधन की प्राथमिकता देश के शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों (जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज) को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पांच टेस्ट मैचों के लिए फिट रखना है.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बाद से शमी टीम इंडिया से हैं बाहर

भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक 34 साल के शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले गये एकदिवसीय विश्व कप फाइनल के बाद से टीम से बाहर हैं. इस साल फरवरी में इंग्लैंड में उनके टखने की सर्जरी हुई थी जिसके बाद वह छह महीने के लिए खेल से दूर हो गये थे. इंस्टाग्राम पर साझा कुछ वीडियो में शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने आरटीपी रूटीन (खेल में वापसी) में छोटे रनआप के साथ कम गति वाली गेंदबाजी करते देखे गये हैं. शमी ने अब तक 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिये है. उन्होंने इस दौरान छह बार पारी में पांच विकेट चटकाये है.

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >