राहुल द्रविड़ के साथ ऐसा होगा टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ, BCCI ने इन दिग्गजों पर जताया भरोसा

Rahul Dravid : राहुल द्रविड़ ने मगंलवार को टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए आवेदन भरा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्र ने न्यूज एजेंसी से इसकी पुष्टी की है.

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के अगले कोच बनने जा रहे पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मंगलवार को इस पद के लिए औपचारिक तौर पर आवेदन कर दिया है. राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मौजूदा प्रमुख द्रविड़ के आवेदन करने से क्रिकेट सलाहकार समिति का काम आसान हो गया है, क्योंकि उनके जैसे कद का कोई बड़ा नाम दौड़ में नहीं है. समझा जाता है कि वह बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह की पहली और एकमात्र पसंद हैं.

बीसीसीआइ के एक सीनियर अधिकारी ने मंगलवार को बताया : राहुल ने औपचारिक तौर पर आवेदन कर दिया है, चूंकि मंगलवार को आवेदन की आखिरी तारीख थी. द्रविड़ ने हाल ही में दुबई में आइपीएल फाइनल के मौके पर बीसीसीआइ के आला अधिकारियों से बात की. गांगुली और शाह ने उनसे एक बार फिर आइसीसी टी-20 विश्व कप के बाद पद संभालने के लिए कहा. द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारतीय क्रिकेट के नये दौर की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगी.

Also Read: T20 World Cup: पाकिस्तान की लगातार दो जीत के बाद बदला प्वॉइंट्स टेबल का समीकरण, जानें टीम इंडिया का हाल

भारत-ए और अंडर-19 टीमों के साथ काफी कामयाब रहे पूर्व तेज गेंदबाज पारस म्हाम्ब्रे ने सीनियर टीम के गेंदबाजी कोच के पद के लिए सोमवार को आवेदन कर दिया. बीसीसीआइ सूत्रों ने यह जानकारी दी. म्हाम्ब्रे करीब एक दशक से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़े हैं और राहुल द्रविड़ के करीबी माने जाते हैं. बीसीसीआइ का मानना है कि मौजूदा तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और उमेश यादव के जाने के बाद अगली जमात के भारतीय तेज गेंदबाजों में वे ही होंगे, जो म्हाम्ब्रे के मार्गदर्शन में अंडर 19 या ए टीम के लिए खेल चुके हैं. वहीं फिल्डिंग कोच अभय शर्मा पहले ही आवेदन कर चुके हैं. उनका आवेदन औपचारिकता भर थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >