England vs South Africa: इंग्लैंड की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार, बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 229 रन से मिली हार के साथ इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रनों के हिसाब से वर्ल्ड कप में यह दूसरी सबसे बड़ी हार है. इंग्लैंड इस शर्मनाक सूची में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने गत चैंपियन इंग्लैंड को 229 रनों से हरा दिया और टूर्नामेंट में तीसरी बड़ी जीत दर्ज की. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम को वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका के 399 रन के स्कोर के सामने इंग्लैंड की पूरी टीम 22 ओवर में केवल 170 रन पर ही ढेर हो गई.

इंग्लैंड ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 229 रन से मिली हार के साथ इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रनों के हिसाब से वर्ल्ड कप में यह दूसरी सबसे बड़ी हार है. इंग्लैंड इस शर्मनाक सूची में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस सूची में वेस्टइंडीज की टीम टॉप पर है. उसे 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 257 रनों की हार मिली थी.

विश्व कप में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार

257 वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका- सिडनी 2015

229 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई डब्ल्यूएस 2023

215 न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया- सेंट जॉर्ज 2007

206 बैन बनाम दक्षिण अफ्रीका- मीरपुर 2011

Also Read: World Cup 2023: शुभमन गिल की जन्म कुंडली में ग्रहों का मजबूत संयोग, जानें वर्ल्ड कप में कैसा रहेगा प्रदर्शन

वनडे में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार

वनडे में इंग्लैंड को सबसे बड़ी हार मिली है. आज से पहले उसे 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने उसे 221 रनों से हराया था. जबकि श्रीलंका ने 2018 में इंग्लैंड को 219 रन से हराया था.

वनडे में इंग्लैंड की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार

229 बनाम दक्षिण अफ्रीका मुंबई डब्ल्यूएस 2023 *

221 बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2022

219 बनाम श्रीलंका कोलंबो 2018

Also Read: ICC World Cup 2023 : भारत ने वर्ल्ड कप जीता तो राष्ट्रीय हिंदू परिषद टीम के हर खिलाड़ी को देगी 1-1 लाख रुपये

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व कप मैच में शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को 229 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी. दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 399 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पारी को 22 ओवर में 170 रन पर समेट दिया. इंग्लैंड के रीस टॉपली ने बल्लेबाजी नहीं की. दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने तीन विकेट चटकाये.

इंग्लैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर

इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. दक्षिण अफ्रीका की टीम के अब 3 मैच जीतने के बाद 6 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट सबसे बेहतर +2.212 हो गया है. जबकि इंग्लैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में अब 9वें नंबर पर पहुंच गई है. 4 मैच के बाद उसके केवल 2 अंक हैं. तीन मैच हारने के बाद उसका नेट रन रेट -1.248 हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >