IND vs ENG 4th Oval Test 2nd Day: फिरंगियों को जोरदार टक्कर दे रही इंडिया, रोहित-राहुल क्रीज पर IND: 191& 43/0

Eng vs Ind 4th Test 2nd Day : भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला लंदन के ओवल मैदान में जारी है. पहली पारी में ही टीम इंडिया 191 रन पर सिमट गई थी. दूसरे दिन के मैच में फिरंगी टीम पहली पारी में 290 रन बनाकर सिमट गई. दूसरी पारी में भारत 43 रन के स्कोर पर खेल रहा है.

Live Updates
4:47 AM. 4 Sept 21 11:17 PM. 3 Sept

बिना विकेट खोए 43 के स्कोर पर खेल रहा है भारत

4:47 AM. 4 Sept 21 11:17 PM. 3 Sept

इंग्लैंड के पहली पारी के 290 रन के मुकाबले टीम इंडिया ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के 43 रन बनाए. टीम इंडिया ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे. अब दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर वह 56 रन पीछे है. केएल राहुल 22 और रोहित शर्मा 20 रन बनाकर क्रीज पर मुस्तैदी से डटे हैं.

4:47 AM. 4 Sept 21 11:17 PM. 3 Sept

इंग्लैंड को लगा 9वां झटका, जडेजा ने रॉबिन्सन को किया क्लिन बोल्ड

शार्दुल ठाकुर ने क्रीज पर काफी समय से टीके इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप को क्लीन बोल्ड करके भारत को 9वीं बड़ी सफलता दिलाई है. इसके तुरंत बाद रवींद्र जडेजा ने 9वां विकेट चटकाया. उन्होंने रॉबिन्सन को क्लीन बोल्ड कर दिया. इंग्लैंड 81 रनों की बढ़त के साथ 286 पर खेल रहा है.

4:47 AM. 4 Sept 21 11:17 PM. 3 Sept

इंग्लैंड को लगा 7वां झटका, जडेजा की बॉल पर मोइन अली कैच आउट

रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया को 7वीं सफलता दिलाई है. उन्होंने मोईन अली को आउट कर दिया है. वह 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. 222 के स्कोर पर इंग्लैंड का 7वां विकेट गिरा है. वह भारत से 31 रन आगे है. इस समय इंग्लैंड 254 रनों के स्कोर पर खेल रहा है.

12:40 AM. 4 Sept 21 7:10 PM. 3 Sept

लंच के बाद खेल शुरू, भारत के लिए चुनौती बनी बेयरस्टो-पोप की जोड़ी

दूसरे दिन के मैच में लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है. इस समय भारतीय गेंदबाजों के लिए बेयरस्टो और पोप की जोड़ी चुनौती बनी हुई है. दोनों ने छठे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की है. पोप 39 और बेयरस्टो 36 रन पर खेल रहे हैं. इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर फिलहाल 151 रन बना लिए हैं.

12:40 AM. 4 Sept 21 7:10 PM. 3 Sept

दूसरे दिन के मैच का पहला सेशन समाप्त, भारत से केवल 52 रन पीछे है इंग्लैंड

दूसरे दिन का पहला सेशन समाप्त हो गया है. इस सत्र में टीम इंडिया ने 25 ओवर फेंके और 2 विकेट चटकाए. दोनों ही सफलता उमेश यादव ने दिलाई. लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 147-5 है. वह भारत से 52 रन पीछे है. पोप 38 और बेयरस्टो 34 रन पर नाबाद हैं.

मुख्य बातें

Eng vs Ind 4th Test 2nd Day : भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला लंदन के ओवल मैदान में जारी है. पहली पारी में ही टीम इंडिया 191 रन पर सिमट गई थी. दूसरे दिन के मैच में फिरंगी टीम पहली पारी में 290 रन बनाकर सिमट गई. दूसरी पारी में भारत 43 रन के स्कोर पर खेल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >