CSK v PBKS IPL 2021: केएल राहुल के तूफान में उड़ा चेन्नई, 6 विकेट से जीता पंजाब

IPL 2021 आईपीएल 2021 के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब ने चेन्नई के लक्ष्य को 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 139 रन बनाकर हासिल कर लिया. चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाये थे. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

चेन्नई की लगातार तीसरी हार

प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद चेन्नई की यह लगातार तीसरी हार थी. राजस्थान ने 7 विकेट से हराया, फिर दिल्ली ने 3 विकेट से हराया, फिर पंजाब ने 6 विकेट से धोनी सेना को रौंद डाला. चेन्नई पर धमाकेदार जीत के बाद पंजाब 14 मुकाबलों में 12 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

चेन्नई कीओर से शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की

चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर से घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. शार्दुल ने 3 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाये. जबकि दीपक चाहर ने एक विकेट लिये.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

पंजाब ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया

पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. जिससे धोनी की टीम का नंबर वन पर पहुंचने का सपना टूट गया. चेन्नई का आज आखिरी लीग मैच था. 14 मैच खेलकर चेन्नई की टीम 9 मैच जीतकर 18 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही. केएल राहुल की धमाकेदार पारी के दम पर पंजाब ने 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया. चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाया था. राहुल 42 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्के लगाकर 98 रन बनाकर नाबाद लौटे.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

पंजाब को तीसरा झटका, शाहरुख खान 8 रन बनाकर आउट

राहुल चाहर ने पंजाब को तीसरा झटका दिया. शाहरुख खान को चाहर ने 8 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. शाहरुख ने 10 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का जमाया.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

केएल राहुल की तूफानी पारी, 25 गेंदों में जमाया अर्धशतक

पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने तूफानी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. राहुल ने 27 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाये हैं और अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

लॉर्ड शार्दुल की घातक गेंदबाजी, पंजाब को दिया दूसरा झटका

शार्दुल ठाकुर ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में पंजाब को दो झटका दिया. उन्होंने पहले मयंक अग्रवाल को 12 रन पर आउट किया, फिर सरफराज खान को शून्य पर आउट कर दिया.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

पंजाब को पहला झटका, मयंक 12 रन बनकार आउट

चेन्नई के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की. कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलायी. लेकिन शार्दुल ठाकुर ने मयंक को 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया. मयंक ने 12 गेंदों में दो चौकों की मदद से 12 रन बनाये.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

पंजाब की ओर से जॉर्डन और अर्शदीप ने चटकाये सबसे अधिक विकेट 

पंजाब की ओर से जॉर्डन और अर्शदीप सिंह ने सबसे अधिक विकेट चटकाये. दोनों ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि शमी और बिश्नोई ने एक-एक विकेट चटकाये.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

चेन्नई ने पंजाब को दिया 135 रन का लक्ष्य

डु प्लेसिस के 76 रनों की तूफानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 134 रन का स्कोर खड़ा किया. डु प्लेसिस ने 55 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और दो छक्के जमाये. चेन्नई की ओर से डु प्लेसिस को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने निराश किया. हालांकि जडेजा ने 15 रन बनाकर नाबाद रहे. धोनी ने एक बार फिर निराश किया और केवल 12 रन बनाकर आउट हो गये.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

चेन्नई को 6ठा झटका, डु प्लेसिस अर्धशतक बनाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में 6ठा झटका लगा. फॉफ डु प्लेसिस 55 गेंदों में 76 रन बनकार शमी की गेंद पर आउट हुए. डु प्लेसिस ने 8 चौके और दो छक्के जमाये.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

चेन्नई को पांचवां झटका, धोनी 12 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. धोनी दो चौकों की मदद से 15 गेंदों में केवल 12 रन बनाये. धोनी को रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

चेन्नई को चौथा झटका, रायडू 4 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. रायडू केवल 4 रन बनाकर आउट हुए. रायडू को क्रिस जॉर्डन ने अपना दूसरा शिकार बनाया. रायडू ने 5 गेंदों का सामना किया.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

चेन्नई को तीसरा झटका, उथप्पा दो रन बनाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को 8वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा. उथप्पा दो रन बनाकर आउट हुए. उथप्पा को जॉर्डन ने आउट किया. उथप्पा के आउट होने के बाद रायडू बल्लेबाजी करने आये हैं.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

चेन्नई की खराब शुरुआत, गायकवाड़ के बाद मोईन भी आउट

चेन्नई को 6ठे ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा झटका लगा है. मोईन अली खाता खोले बिना अर्शदीप की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गये. अली ने 6 गेंदों का सामना किया.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

5 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 20 रन

5 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर 1 विकेट पर 20 रन है. क्रीज पर इस समय मोईन अली और डुप्लेसिस बल्लेबाजी कर रहे हैं.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

चेन्नई की खराब शुरुआत, गायकवाड़ 12 रन बनाकर आउट

चेन्नई की शुरुआज ठीक नहीं रही है. चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप सिंह ने रुतुराज गायकवाड़ को अपना शिकार बनाया. गायकवाड़ ने 14 गेंद में एक चौके की मदद से 12 रन बनाये.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

3 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर 14 रन 

3 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर बिना नुकसान के 14 रन है. इस समय गायकवाड़ 12 और डुप्लेसिस 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

चेन्नई की धीमी शुरुआत, गायकवाड़ और डु प्लेसिस मैदान पर

चेन्नई की धीमी शुरुआत है. क्रीज पर गायकवाड़ और डु प्लेसिस मौजूद हैं. पहले ओवर में चेन्नई की टीम ने केवल 3 रन बनाया.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

केएल राहुल पंजाब की ओर से रच सकते हैं इतिहास

केएल राहुल पंजाब की ओर से आज बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. राहुल अगर चेन्नई के खिलाफ 28 रन बना लेते हैं, तो पंजाब की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इस मामले में वो शॉन मार्श को पीछे छोड़ देंगे. मार्श ने 2477 रन बनाये हैं.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

आईपीएल में पंजाब के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा भारी

आईपीएल में पंजाब और चेन्नई के बीच अबतक 25 बार मुकाबला हो चुका है. जिसमें धोनी की टीम ने दबदबा बनाये रखा है. चेन्नई ने पंजाब को 16 बार हराया है, तो पंजाब की टीम को केवल 9 बार ही जीत मिल पायी है.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

पंजाब की टीम में एक बदलाव

पंजाब किंग्स में एक बदलाव किया गया है. निकोल्स पूरन की जगह पर क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया गया है.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

रितुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड.

6:58 PM. 7 Oct 21 6:58 PM. 7 Oct

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, सरफराज खान, शाहरुख खान, मोइसेस हेनरिक्स, क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह.

3:06 PM. 7 Oct 21 3:06 PM. 7 Oct

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी धोनी की सेना

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स पहले बल्लेबाजी करेगी.

2:59 PM. 7 Oct 21 2:59 PM. 7 Oct

दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला

दुबई : दुबई में आज पंजाब किंग्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला है. चेन्नई के पास एक बार फिर से प्वाइंट टेबल में नंबर वन बनने का मौका है. आज का मैच जीतने बाद एम एस धोनी की टीम एक नंबर पर पहुंच जायेगी. वहीं पंजाब के लिए यह मैच कोई खास नहीं है. वह अब क्वालिफाई करने की रेस में नहीं है.

मुख्य बातें

IPL 2021 आईपीएल 2021 के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब ने चेन्नई के लक्ष्य को 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 139 रन बनाकर हासिल कर लिया. चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाये थे. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >