CSK vs KKR: धोनी के छक्के से चेन्नई को मिली जीत, केकेआर को दो विकेट से हराया

CSK vs KKR: चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को दो विकेट से हरा दिया. धोनी ने आखिरी ओवर में आंद्रे रसेल की पहली गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाया. आईपीएल 2025 से बाहर हो चुकी चेन्नई की टीम को लगातार चार मैच हारने के बाद जीत मिली है. इस जीत से प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई को कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन केकेआर की मुश्किल बढ़ गई.

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार 7 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में केकेआर को 2 विकेट से हरा दिया. चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी. लेकिन आंद्रे रसेल की पहली गेंद को छक्का लगाकर कप्तान एमएस धोनी ने टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. 20वें ओवर की चौथी गेंद पर अंशुल कंबोज ने चौका जड़कर मैच जीता दिया.

आईपीएल 2025 में चेन्नई की तीसरी जीत

आईपीएल 2025 चेन्नई के लिए बेहद खराब रहा है. धोनी की टीम 12 मैच खेलकर केवल तीन में जीत दर्ज करने में कामयाब रही. जबकि 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई 6 अंकों के साथ सबसे नीचे है. केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान अजिंक्य रहाणे की 48 रनों की पारी, मनीष पांडे की नाबाद 36 रन और रसेल की 38 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया.

चेन्नई की बेहद खराब शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉनवे अपना खाता भी नहीं खोल पाए. चेन्नई को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका म्हात्रे के रूप में लगा. फिर दूसरा झटका 25 के स्कोर पर लगा. 60 के स्कोर पर चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौट गई. डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे टीम के स्कोर 127 तक पहुंचाया. फिर दुबे ने अपने दम पर टीम के स्कोर को 170 तक पहुंचाया. बाकी काम धोनी ने आकर पूरा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >