IPL के लिए अपनी टीम से जुड़े धौनी, CSK पर बोले- ‘थाला’ से मुझे प्यार

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मुझे बेहतर खिलाड़ी बनाया. मुश्किल हालात से निपटने में मेरी मदद की. यह बात महेंद्र सिंह धौनी ने कही है जिनके हाथ सीएसके की कमान है.

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मुझे बेहतर खिलाड़ी बनाया. मुश्किल हालात से निपटने में मेरी मदद की. यह बात महेंद्र सिंह धौनी ने कही है जिनके हाथ सीएसके की कमान है. पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर धौनी का यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के साथ पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान जोरदार स्वागत हुआ. आईपीएल का अगला सत्र 29 मार्च से शुरू होगा.

स्टार स्पोर्ट्स शो ने धौनी के हवाले से कहा कि सीएसके ने मुझे हर चीज में सुधार करने में मदद की, यह इंसानी पहलू हो या क्रिकेटर, मैदान के अंदर और बाहर मुश्किल हालात से निपटना और अच्छा करते हुए विनम्र बने रहना. सीएसके के प्रशंसक धौनी को प्यार से ‘थाला’ कहते हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला वह विशेष है.

धौनी ने कहा कि असल में थाला का मतलब भाई होता है, प्रशंसकों ने मुझे जो प्यार दिया है यह उसे दर्शाता है. आगे उन्होंने कहा कि मैं जब भी चेन्नई या दक्षिण भारत में जाता हूं तो वे कभी मुझे नाम लेकर नहीं बुलाते, वे मुझे थाला कहते हैं और जैसे ही कोई मुझे थाला कहता है वे अपना प्यार और सम्मान दिखाता है लेकिन साथ ही वह सीएसके का प्रशंसक होता है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि इस ब्रेक से धौनी को तरोताजा होने में मदद मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >