World Cup 2023 Points Table: दक्षिण अफ्रीका के धमाके से प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर, इंग्लैंड को भारी नुकसान

इंग्लैंड पर 229 रनों की विस्फोटक जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम तेजी से नंबर तीन पर पहुंच गई है. चार में से तीन जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के 6 अंक हो गए हैं. लेकिन उसके नेट रन रेट +2.212 सभी टीमों से बेहतर हैं.

वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने गत चैंपियन इंग्लैंड को रिकॉर्ड 229 रन से हराकर तहलका मचा दिया है. जिसके बाद प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा उलटफेर हुआ है. दक्षिण अफ्रीका की टीम 4 में से तीन मैच जीतकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, तो इंग्लैंड को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. आइये देखें प्वाइंट्स टेबल में कौन भी कहां पर बैठा है.

इंग्लैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका नंबर तीन पर

इंग्लैंड पर 229 रनों की विस्फोटक जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम तेजी से वर्ल्ड कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में नंबर तीन पर पहुंच गई है. चार में से तीन जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के 6 अंक हो गए हैं. लेकिन उसके नेट रन रेट +2.212 सभी टीमों से बेहतर हैं. चोकर्स के नाम से बदनाम दक्षिण अफ्रीका ने अबतक मौजूदा वर्ल्ड कप में जीतने भी मैच जीते हैं, सभी को उसने बड़े अंतर से जीता है. श्रीलंका को 102 रन से हराया, तो ऑस्ट्रेलिया को भी रिकॉर्ड 134 रन से हराया था.

Also Read: England vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 229 रन से हराया, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका से हारकर इंग्लैंड नौवें स्थान पर

दक्षिण अफ्रीका से हारकर सबसे बड़ा नुकसान गत चैंपियन इंग्लैंड को हुआ है. पांचवें स्थान से फिसलकर अब सीधे 9वें नंबर पर पहुंच गया है. इंग्लैंड की टीम अबतक केवल एक मैच ही जीत पाई है. उसके केवल दो अंक हैं और नेट रन रेट -1.248 है. इंग्लैंड इस समय केवल अफगानिस्तान से आगे है. अफगानिस्तान के दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट -1.250 है.

न्यूजीलैंड और भारत कर रहा प्वाइंट्स टेबल को लीड

चार-चार मैच जीतकर 8 अंक लेकर न्यूजीलैंड और भारत की टीम प्वाइंट्स टेबल को लीड कर रही हैं. हालांकि नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड भारत से आगे नंबर एक पर बना हुआ है. न्यूजीलैंड के 8 अंक और नेट रन रेट +1.923 है. जबकि भारत के भी 8 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट +1.659 है.

Also Read: PHOTOS: सूर्यकुमार को अभ्यास के दौरान हाथ में लगी चोट, किशन को मधुमक्खी ने मारा डंक

पाकिस्तान को रौंदकर ऑस्ट्रेलिया की लंबी छलांग

पाकिस्तान को रौंदकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. भारत और दक्षिण अफ्रीका से हारकर ऑस्ट्रेलिया की टीम एक समय प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गई थी, लेकिन श्रीलंका को 5 विकेट और पाकिस्तान को 62 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया की टीम अब 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट -0.193 है. दूसरी ओर पाकिस्तान को एक स्थान का नुकसान हुआ और अब 4 अंक लेकर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है. उसका नेट रन रेट -0.456 है.

नीदरलैंड को हराकर श्रीलंका की टीम ने भी लगाई छलांग

नीदरलैंड को 5 विकेट से हराकर श्रीलंका की टीम ने जहां वर्ल्ड कप में अपना खाता खोला, वहीं प्वाइंट्स टेबल में भी लंबी छलांग लगाई है. सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई श्रीलंका की टीम अब 8वें नंबर पर पहुंच गई है. श्रीलंका के दो अंक और -1.048 नेट रन रेट है. दूसरी ओर श्रीलंका से हार के बाद भी नीदरलैंड उससे आगे 7वें नंबर पर है. उसके भी दो अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट -0.790 है. बांग्लादेश की टीम इस समय 6ठे नंबर पर है. उसके 2 अंक हैं और नेट रन रेट -0.784 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >