BAN vs SL: श्रीलंका की खराब शुरुआत, क्या बांग्लादेश लगाएगा सेमीफाइनल की उम्मीदों पर ग्रहण

वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी बांग्लादेश की टीम में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के लिए एक बदलाव किया गया है. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह तंजीद हसन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. बांग्लादेश के लिए आज का मैच केवल अपनी लाज बचाने वाला है.

दिल्ली में भारी प्रदूषण के बीच इस समय अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मैच खेला जा रहा है. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

बांग्लादेश की टीम में एक बादलाव

वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी बांग्लादेश की टीम में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के लिए एक बदलाव किया गया है. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह तंजीद हसन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. बांग्लादेश के लिए आज का मैच केवल अपनी लाज बचाने वाला है. इस समय बांग्लादेश की टीम 7 मैच खेलकर केवल एक मैच ही जीत पाई है. 6 मैच हारने के बाद बांग्लादेश के 2 अंक हैं और नेट रन रेट -1.446 है.

श्रीलंका की टीम में एक बदलाव

भारत के खिलाफ पिछले वर्ल्ड कप 2023 मैच में करारी शिकस्त झेलने वाले श्रीलंका ने भी दो बदलाव करते हुए दिमुथ करुणारत्ने और दुशान हेमंथा की जगह कुसाल परेरा और धनंजय डिसिल्वा को टीम में शामिल किया है.

Also Read: रविंद्र जडेजा ने ‘पंजा’ खोल रचा इतिहास, युवराज और अश्विन के बाद ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

श्रीलंका की खराब शुरुआत

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में शोरफुल इस्लाम ने श्रीलंका को पहला झटका कुसल परेरा के रूप में दिया. परेरा 5 गेंदों का सामना कर एक चौके की मदद से केवल 4 रन ही बना पाए. जब श्रीलंका को पहला झटका लगा, उस समय टीम का स्कोर 5 रन था.

प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश : तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम.

श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्षणा, दुशमंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका.

Also Read: ‘सेंचुरी हीमोग्लोबिन की तरह रगों में दौड़ती है’, कोहली के ‘विराट’ शतक पर सहवाग की बेहतरीन प्रतिक्रिया

क्या सेमीफाइनल में जगह बना सकता है श्रीलंका?

श्रीलंकाई टीम के पास सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद थोड़ी बची हुई है. अबतक श्रीलंकाई टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें उसे दो में जीत मिली है और 5 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है. श्रीलंका के फिलहाल 4 अंक हैं और नेट रन रेट -1.162 है. प्वाइंट्स टेबल में श्रीलंका इस समय 7वें नंबर पर बनी हुई है.

बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप से बाहर

बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप से सबसे पहले बाहर हुई. उसके बाद गत चैंपियन इंग्लैंड भी बाहर हो चुका है. दोनों टीमें टूर्नामेंट में अबतक केवल एक-एक मैच जीत पाईं हैं. इंग्लैंड प्वाइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर है, तो बांग्लादेश की टीम 9वें नंबर पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >