AUS Vs SL Highlights: मार्कस स्टाइनिस के ताबड़तोड़ अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

ICC T20 World Cup 2022 टी-20 विश्वकप के सुपर 12 मुकाबले में आज पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया है. मार्कस स्टोइनिस ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 158 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने में काफी मदद मिली. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने भी बीच में रनों को गति दी. एक छोर से कप्तान एरोन फिंच जमे रहे. श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाये थे. ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

1:28 AM. 26 Oct 22 1:28 AM. 26 Oct

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने सुपर 12 के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 158 रनों का लक्ष्य दिया. मार्कस स्टोइनिस ने 18 गेंद में 59 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में छह छक्के और चार चौके लगाये. एरोन फिंच ने भी 42 गेंद पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह जीत बेहद अहम थी, क्योंकि पिछले मुकाबले में उसे न्यूजीलैंड ने बुरी तरह हराया था.

1:28 AM. 26 Oct 22 1:28 AM. 26 Oct

मार्कस स्टोइनिस ने जड़ा अर्धशतक

आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 17 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच को आसान बना दिया. स्टोइनिस ने चार चौके और पांच छक्के की मदद से 53 रन बनाये.

1:28 AM. 26 Oct 22 1:28 AM. 26 Oct

ग्लेन मैक्सवेल आउट, ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है. ग्लेन मैक्सवेल 12 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मैक्सवेल ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आये हैं.

1:28 AM. 26 Oct 22 1:28 AM. 26 Oct

10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाये 85 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 85 रन बना लिये हैं. ग्लेन मैक्सवेल काफी आक्रामक क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने 6 गेंद पर ही 22 रन बना लिये हैं.

1:28 AM. 26 Oct 22 1:28 AM. 26 Oct

मिशेल मार्श आउट, ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

1:28 AM. 26 Oct 22 1:28 AM. 26 Oct

डेविड वॉर्नर आउट

श्रीलंका के खिलाफ खेल रही ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आउट हो गये हैं. वार्नर के आउट होने के बाद मिशेल मार्श बल्लेबाजी करने क्रिज पर आये हैं. वॉर्नर 11 रन बनाकर आउट हुए हैं.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच क्रीज पर हैं. ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतन के लिए 158 रन बनाने होंगे.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 158 रन का लक्ष्य

श्रीलंका ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर मंगलवार को यहां सात विकेट पर 157 रन बनाये. श्रीलंका के लिए पथुम निसंका ने 40 और चरिथ असलंका ने 25 गेंद में नाबाद 38 रन बनाये. मैच जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को निर्धारित 20 ओवरों में 158 रन बनाने होंगे

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

वानिंदु हसरंगा आउट, श्रीलंका को छठा झटका

श्रीलंका को छठा झटका लगा है. वानिंदु हसरंगा एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को बांधकर रख दिया है. टीम 17 ओवर की समाप्ति तक 120 रन के पास ही पहुंच पायी है.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

श्रीलंका को लगा पांचवां झटका, दासुन शनाका आउट

दासुन शनाका 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गये हैं. श्रीलंका को पांचवां झटका लगा है. श्रीलंका को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा है.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

भानुका राजपक्षे आउट, श्रीलंका को चौथा झटका

श्रीलंका को चौथा झटका लगा है. भानुका राजपक्षे आउट हो गये हैं. भानुका केवल सात ही रन बना पाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने दासुन शनाका क्रीज पर आये हैं.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

पथुम निसांका आउट, श्रीलंका को तीसरा झटका

श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है. पथुम निसांका 40 रन बनाकर रन आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर भानुका राजपक्षा आये हैं.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

धन्नंजय डिसिल्वा आउट, श्रीलंका को दूसरा झटका

धन्नंजय डिसिल्वा आउट हो गये हैं. श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है. एश्टन एगर की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने डिसिल्वा का कैच लिया है.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

10 ओवर में श्रीलंका ने बनाये 63 रन

श्रीलंका ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिये हैं. पथुम निसांका 32 रन और धन्नंजय डिसिल्वा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

पावर प्ले में श्रीलंका ने बनाये 36 रन

श्रीलंका ने छह ओवर के पावर प्ले में 36 रन बनाये. इस बीच टीम को कुसल मेंडिस के रूप में एक झटका लगा है. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पावर प्ले में अच्छी गेंदबाजी की और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बड़ा शॉट खेलने से रोके रखा. धन्नंजय डिसिल्वा और पथुम निसांका क्रीज पर हैं.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

कुसल मेंडिस आउट, श्रीलंका को पहला झटका

श्रीलंका को पहला झटका लगा है. कुसल मेंडिस पांच रन बनाकर आउट हो गये हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली सफलता पैट कमिंस को मिली है.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर केशल मेंडिस और पथुम निसंका क्रीज पर आये हैं.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत लिया है. कप्तान एरोन फिंच ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ा स्कोर पोस्ट करने का प्रयास करेगी.

12:02 AM. 26 Oct 22 12:02 AM. 26 Oct

एडम जम्पा कोविड पाॅजिटिव

श्रीलंका के साथ महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले से ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बुरी खबर आयी है. उनके महत्वपूर्ण गेंदबाज एडम जम्पा कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. ऐसे में आज उनका टीम के साथ खेलना मुश्किल लग रहा है.

8:56 PM. 25 Oct 22 8:56 PM. 25 Oct

हेड टू हेड 

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25 में से 15 मैच जीते हैं. उनमें से दस जीत 2019 के बाद से आई हैं. ऑस्ट्रेलिया ने टी 20 विश्व कप में 3 रिकॉर्ड जीत दर्ज की है.

8:56 PM. 25 Oct 22 8:56 PM. 25 Oct

रोचक होगा मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच अबतक 25 टी-20 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें से 15 मुकाबले में कंगारुओं ने जीत दर्ज की है.

8:56 PM. 25 Oct 22 8:56 PM. 25 Oct

ग्रुप 1 का बेहद खास मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतना चाहेगी, क्योंकि मुकाबले में बने रहने के लिए आज का मैच बहुत जरूरी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम 2021 की चैंपियन है, जबकि श्रीलंका ने 2014 में चैंपियनशिप अपने नाम की थी.

8:56 PM. 25 Oct 22 8:56 PM. 25 Oct

संभावित प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेज़लवुड

श्रीलंका : पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश दीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा

मुख्य बातें

ICC T20 World Cup 2022 टी-20 विश्वकप के सुपर 12 मुकाबले में आज पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया है. मार्कस स्टोइनिस ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 158 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने में काफी मदद मिली. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने भी बीच में रनों को गति दी. एक छोर से कप्तान एरोन फिंच जमे रहे. श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाये थे. ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >