KL Rahul Athiya Shetty Sangeet: संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल, इतने बजे अथिया-राहुल खंडाला में लेंगे सात फेरे

Athiya Shetty KL Rahul Sangeet ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल की संगीत सेरेमनी के वीडियोज सामने आए है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें अथिया की मां माना शेट्टी और एक्ट्रेस के भाई अहान शेट्टी ने परफॉर्म किया.

Athiya Shetty-KL Rahul sangeet ceremony: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल आज हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाएंगे. सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में कपल आज सात फेरे लेने वाले है. प्री वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई है और उनके संगीत सेरेमनी के वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे है. रोहन श्रेष्ठ, क्रिकेटर वरुण आरोन, ऋतिक भसीन और गिप्पी ग्रेवाल संगीत समारोह में नजर आए.

अथिया शेट्टी- केएल राहुल की संगीत सेरेमनी का वीडियो

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की संगीत सेरेमनी के वीडियोज सामने आए है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें अथिया की मां माना शेट्टी और एक्ट्रेस के भाई अहान शेट्टी ने परफॉर्म किया. उनकी संगीत सेरेमनी में उनके क्लोज फ्रेंड्स और परिवार के लोग शामिल हुए, जिसमें रोहन श्रेष्ठ, क्रिकेटर वरुण आरोन, ऋतिक भसीन और गिप्पी ग्रेवाल है. एक्ट्रेस की दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर ने भी डांस किया. वहीं, मीका सिंह ने भी इसमें अपने परफॉर्मेस दी.

इतने बजे फेरे लेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पूरा फार्महाउस फूलों औऱ लाइट्स से सजा हुआ दिख रहा है. शेफ भी दिखे रहे है, जिससे लग रहा है कि मेहमानों के लिए खाने की खास व्यवस्था की गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में करीब 100 गेस्ट सामिल होंगे. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कपल शाम 4 बजे सात फेरे लेंगे. शादी के बाद करीब 6:30 बजे कपल पैपराजी से मिलेंगे.

शादी के बाद पैपराजी से मिलेंगे कपल

बीते दिन सुनील शेट्टी अपने घर के बाहर मीडिया से मिले और उन्होंने कहा, “कल बच्चों को लेकर आता हूं. बहुत-बहुत धन्यवाद. आपने जिस तरीके से प्यार दिखाया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद.” बता दें कि इस अथिया शेट्टी को आखिरी बार 2019 की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में देखा गया था. उन्होंने 2015 में सूरज पंचोली के साथ हीरो के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >