Asian Games: यशस्वी जायसवाल बने टी20 में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी, गिल का रिकॉर्ड तोड़ा

जायसवाल ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 21 साल और 279 दिनों में सेंचुरी जमाया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम दर्ज था. गिल ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शतक जमाया था.

एशियाई खेलों की पुरुष टी20 क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को भारत ने नेपाल को 23 रन से हरा दिया. भारत की जीत में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 49 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से शतक जमाया. इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने जायसवाल

नेपाल के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक लगाने के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने टी20 क्रिकेट में अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. जायसवाल ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 21 साल और 279 दिनों में सेंचुरी जमाया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम दर्ज था. गिल ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शतक जमाया था. उस समय उनकी उम्र 23 साल और 146 दिन हुए थे. टी20 क्रिकेट में शतक जमाने वाले युवा खिलाड़ियों की सूची में सुरेश रैना का भी नाम दर्ज है. रैना ने 2010 में 23 साल और 156 दिन में शतक जमाया था.

जायसवाल का क्रिकेट करियर

यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अबतक दो टेस्ट और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं. जिसमें टेस्ट में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 266 रन बनाए हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में एक अर्धशतक की मदद से कुल 132 रन बनाए हैं.

Also Read: Asian Games 2023 LIVE: 45 वर्षों में पहली बार! भारतीय तीरंदाजों ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

ऐसा रहा भारत-नेपाल का मुकाबला

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी के बाद रवि बिश्नोई की अगुवाई में स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी से भारत ने एशियाई खेलों की पुरुष टी20 क्रिकेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मंगलवार को यहां नेपाल को 23 रन से शिकस्त दी. जायसवाल ने 49 गेंद की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़ 100 रन बनाये. भारत ने चार विकेट पर 202 रन बनाने के बाद नेपाल की पारी को नौ विकेट पर 179 रन पर रोक कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. जायसवाल ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (23 गेंद में 25 रन) के साथ 59 गेंद में 103 रन की शतकीय साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी. शिवम दुबे (19 गेंद में नाबाद 25) और रिंकू सिंह (15 गेंद में नाबाद 37) ने पांचवें विकेट के लिए 22 गेंद में 52 रन की अटूट साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. रिंकू ने दो चौके और चार छक्के जड़े जबकि दुबे ने दो चौके और एक छक्का लगाया.

Also Read: Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दागे 12 गोल,एशियाई खेलों में लगातार पांचवीं जीत

रवि बिश्नोई और आवेश खान ने की घातक गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करते समय नेपाल की टीम 13 ओवर में चार विकेट पर 120 रन बना कर अच्छी स्थिति में थी लेकिन बिश्नोई ने खतरनाक बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी (15 गेंद में 32 रन) और अर्शदीप ने संदीप जोरा (12 गेंद में 29 रन) को आउट कर मैच में भारत की वापसी करायी. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए महज 20 गेंद में 45 रन की साझेदारी कर भारतीय खेमे में थोड़ी देर के लिए खलबली मचा दी थी. बड़े स्कोर वाले इस मैच में बिश्नोई और पदार्पण कर रहे साई किशोर ने नेपाल की रन गति पर अंकुश लगाकर मैच में उलटफेर होने से टीम को बचा लिया. बिश्नोई ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि पदार्पण कर रहे वामहस्त स्पिनर किशोर ने चार ओवर में महज 25 रन खर्च कर एक विकेट लिया. आवेश खान (चार ओवर में 32 रन पर तीन विकेट) और अर्शदीप सिंह (चार ओवर में 43 रन पर दो विकेट) ने भी विकेट चटकाये लेकिन नेपाल के बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बटोरे. दुबे ने तीन ओवर में 37 रन लुटाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >