Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया से जुड़े चीफ कोच राहुल द्रविड़

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कम का महामुकाबला आज रात साढ़े सात बजे खेला जायेगा. टीम इंडिया के चीफ कोच राहुल द्रविड़ टीम के साथ जुड़ गये हैं. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद वे 23 अगस्त को टीम के साथ संयुक्त अरब अमीरात का दौरा नहीं कर पाये थे. जब टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण को भेजा गया था.

दुबई : मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाये गये हैं और रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के बहु प्रतीक्षित मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ गये हैं. महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए टीम की रवानगी से पूर्व नियमित परीक्षण में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ कोरोनावायरस के लिए पॉजिटिव पाये गये थे लेकिन अब इस संक्रमण से पूरी तरह उबर चुके हैं.

बीसीसीआई ने जारी किया बयान

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, ‘टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोविड-19 के लिए निगेटिव पाये गये हैं और दुबई में टीम से जुड़ गये हैं. द्रविड़ की गैरमौजूदगी में टीम के साथ मौजूद अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण भारत ए की तैयारियों को देखने के लिए बेंगलुरू लौट आए हैं.’ पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ पॉजिटिव पाये जाने के बाद टीम के साथ यात्रा नहीं कर पाये थे.

Also Read: Asia Cup 2022: विराट कोहली ने किया स्वीकार, विश्राम के दौरान एक महीने तक बल्ले को छुआ भी नहीं
वीवीएस लक्ष्मण स्वदेश लौटे

बीसीसीआई ने इसके बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को भारत का अंतरिम कोच नियुक्त किया था. द्रविड़ 23 अगस्त को कोविड पॉजिटिव पाये जाने के बाद से घर में ही पृथकवास पर थे. इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान जारी करके कहा था कि भारतीय टीम के मुख्य कोच में हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं.

जय शाह ने दी थी जानकारी

शाह ने विज्ञप्ति में कहा था, ‘टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ एशियाई कप 2022 के लिए टीम की यूएई के लिए रवानगी से पहले नियमित परीक्षण में कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये.’ उन्होंने कहा, ‘द्रविड़ बीसीसीआई की चिकित्सा टीम के निरीक्षण में हैं और उनमें हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं. कोविड-19 निगेटिव पाये जाने पर वह टीम से जुड़ेंगे.

Also Read: Asia Cup 2022: एशिया कप के दौरान हम प्रयोग करना और नये जवाब ढूंढना बंद नहीं करेंगे: रोहित शर्मा
पाकिस्तान से भिड़ने के लिए टीम इंडिया तैयार

इधर, पाकिस्तान से भिड़ने के लिए टीम इंडिया तैयार है. रोहित शर्मा की अगुवाई में ऋषभ पंत, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या ने नेट पर जमकर पसीना बहाया. भारत एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के साथ मैदान पर उतरेगा. गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार संभाल सकते हैं. उन्हें रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनरों का भी साथ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >