'खेल से बड़ा कोई भी नहीं'- विराट के जवाब से पहले ही खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी कोहली को चेतावनी?

Rohit Sharma Vs Virat Kohli: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभदों के खबरों पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बड़ा बयान दिया है.

Rohit Sharma Vs Virat Kohli: टीम इंडिया में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि हालिया घटनाक्रम तो इसी ओर इशारा कर रहे हैं. अब टेस्ट और वनडे में भारत के पास दो अलग-अलग कप्तान हैं. विराट अब सिर्फ टेस्ट टीम के कप्तान हैं, तो रोहित शर्मा को टी-20 के साथ वनडे की भी कप्तानी मिल चुकी है. मगर इसे संयोग कहिए या कुछ और कि कोहली, रोहित की कप्तानी में नहीं खेल रहे हैं, वहीं रोहित शर्मा, विराट की कैप्टेंसी में. दिलचस्प यह है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ नहीं खेले हैं.

वहीं इस सारे विवाद पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बड़ा बयान दिया है. खेलमंत्री से जब दोनों कप्तानों के बीच मतभेद पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘खेल से बड़ा कोई नहीं है, खेल ही सर्वोत्तम है. किसी खिलाड़ी के बीच में क्या चल रहा है, मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूं. ये उनसे संबंधित एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है. यही सही होगा कि वो इसपर जानकारी दें.

Also Read: जब आपस में ही लड़ बैठे टीम इंडिया के खिलाड़ी, धोनी से लेकर सचिन तक चर्चा में रहीं ये लड़ाइयां

बता दें कि रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली और इसमें विराट को आराम दिया गया था. इसके बाद विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के बगैर दो टेस्ट मैच खेले. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. रोहित शर्मा चोटिल होने के बाद टेस्ट टीम से बाहर हो गये हैं, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली वनडे में आराम करना चाहते हैं. इस खबर ने दोनों के बीच टकराव की बात को हवा दे दी है. हालांकि बीसीसीआइ ने इसका खंडन किया है. कोहली सेंचुरियन में 26 दिसंबर से शुरू हो रही तीन टेस्ट की सीरीज में भारत की अगुआई करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >