आईपीएल में अनसोल्ड अनमोलप्रीत का तूफानी शतक, टूट गया शाहिद अफरीदी और यूसुफ पठान का रिकॉर्ड

Anmolpreet Singh: पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. Fastest Hundred in List A cricket.

Anmolpreet Singh: आईपीएल नीलामी में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई, लेकिन कई खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए. कई अनसोल्ड खिलाड़ी अब धमाल मचा रहे हैं. पहले उर्विल पटेल और अब पंजाब के खिलाड़ी अनमोलप्रीत ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. अनमोलप्रीत ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद पर 100 रन बनाया. इसके साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है.

आज शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी के लिस्ट मैच में पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह ने 45 गेंद पर अविजित 115 रनों की पारी खेली. अनमोल ने इस दौरान 9 छक्के और 12 चौके लगाए. लिस्ट ए मैचों में अब अनमोलप्रीत भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम पर था, जिन्होंने 2009-10 में विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ 40 गेंदों पर शतक लगाया था. इतना ही नहीं उन्होंने विश्व क्रिकेट में भी सबसे तेज शतक बनाने में शाहिद अफीरीदी जैसे दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तीसरे नंबर पर अपना स्थान बना लिया है. अनमोलप्रीत ने 35 गेंद पर शतक बनाया जबकि सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम पर है, जिन्होंने पिछले साल ही 29 गेंद पर शतक मारा था.       

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • 29 – जेक फ्रेजर-मैकगर्क (125) क्वींसटाउन, 2023-24
  • 31 – एबी डिविलियर्स (149) जोहांसबर्ग, 2014-15
  • 35 – अनमोलप्रीत सिंह (115*) अहमदाबाद, 2024-25
  • 36 – कोरी एंडरसन (131*) क्वींसटाउन, 2014
  • 36 – ग्राहम रोज (110) टॉर्क्वे, 1990
  • 37- शाहिद अफरीदी (102) नैरोबी, 1996

वहीं इस मैच की बात करें तो विजय हजारे ट्रॉफी का यह मैच अहमदाबाद में खेला गया. अरुणाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में 164 रन बनाए. अरुणाचल की ओर से तेशी नेरी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि पंजाब की ओर से मयंक मार्कंडे और अश्वनी कुमार ने 3-3 विकेट लिए. 165 रन का पीछा करने उतरी पंजाब ने केवल 12.5 ओवर में ही 167 रन बना लिए. अनमोलप्रीत सिंह के अलावा प्रभसिमरन ने भी 35 रन की पारी खेली. 2025 की आईपीएल मेगा नीलामी में अनमोलप्रीत सिंह भी शॉर्ट लिस्ट किए गए थे. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. लेकिन मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रह चुके अनमोल को इस बार किसी भी टीम ने अपने साथ नहीं जोड़ा. 

श्रेयस अय्यर की मुंबई टीम का कहर, 21 छक्के लगाकर कर्नाटक को दहलाया, विजय हजारे ट्रॉफी का धुआंधार आगाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >