अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए किया क्वालीफाई

अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में अबतक 7 मैच खेले हैं. जिसमें दो 4 में जीत मिली है और 3 में करारी हार का सामना करना पड़ा है. अफगानिस्तान टीम के कुल 8 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.330 है. मौजूदा वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों को पीछे छोड़ दिया है.

हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुआई में अफगानिस्तान की टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम ने चार मैच जीतकर इतिहास रच डाला है. नीदरलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए दावेदारी मजबूत कर ली है. इस बीच अफगानिस्तान की टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. शाहिदी की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टिकट मिली गई है.

अफगानिस्तान की टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किया क्वालीफाई

अफगानिस्तान की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पहली बार क्वालीफाई किया है. यह उपलब्धि अफगान टीम को तब मिली, जब उसने शुक्रवार को नीदरलैंड को 7 विकेट से रौद डाला. अफगानिस्तान ने पहले नीदरलैंड को 46.3 ओवर में 179 रन पर ढेर कर दिया, फिर 31.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 181 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

प्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर

अफगानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अबतक 7 मैच खेले हैं. जिसमें दो 4 में जीत मिली है और 3 में करारी हार का सामना करना पड़ा है. अफगानिस्तान टीम के कुल 8 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.330 है. मौजूदा वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों को पीछे छोड़ दिया है. अफगानिस्तान को दो और मैच खेलने हैं. अगर दोनों मुकाबले अफगानिस्तान जीत लेता है, तो नेट रन रेट के आधार पर वह सेमीफाइनल के लिए दावा ठोक सकता है.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देगा यह स्टार खिलाड़ी, कहा- अब समय आ गया है

वर्ल्ड कप 2023 की टॉप सात टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए करेंगी क्वालीफाई

मालूम हो वर्ल्ड कप 2023 की टॉप 7 टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई करेंगीं. इसके अलावा होस्ट करने वाला देश इसमें शामिल रहेगा.

चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार नहीं खेलेगी इंग्लैंड की टीम

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में नजर नहीं आएगी. सात मैचों में केवल एक जीत के बाद इंग्लैंड की टीम 2 अंक लेकर इस समय प्वाइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर है. हालांकि उसे अब भी 3 मैच और खेलने हैं.

Also Read: हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री, सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका

अफगानिस्तान के नाम दर्ज है वर्ल्ड कप में हार का शर्मनाक रिकॉर्ड

अफगानिस्तान टीम के नाम वर्ल्ड कप में हार का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है. वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम लगातार 14 मैच हार चुकी है. लेकिन मौजूदा वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम ने अपने सारे रिकॉर्ड को तोड़ डाला है और अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है.

अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप दिग्गज टीमों को हराया

वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम ने अपने प्रदर्शन से चौंका दिया है. अबतक उसने वर्ल्ड की दिग्गज टीमों को हराया है. 15 अक्टूबर को अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया था और बड़ा उलटफेर किया. उसके बाद पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, फिर श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर धमाका कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >