अफगानिस्तान के इंग्लैंड को हराने पर रवि शास्‍त्री, शोएब अख्तर फ्लैट; सच में सचिन ने कह दी बड़ी बात

AFG vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रन से हराकर अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है. इस पर क्रिकेट फील्ड के तमाम दिग्गजों ने बधाइयां देते हुए अपनी बात रखी हैं.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार प्रवेश करने वाली अफगानिस्तान की टीम ने इस बार का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने चैंपियन्स ट्रॉफी में इंग्लैंड पर आठ रन की शानदार जीत के लिए अफगानिस्तान की प्रशंसा की और कहा कि उनकी जीत को अब उलटफेर नहीं कहा जा सकता. अफगानिस्तान ने बुधवार को लाहौर में पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की 146 गेंद में 177 रन की शानदार पारी की बदौलत सात विकेट पर 325 रन बनाए और फिर अजमतुल्लाह उमरजई (58 रन पर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी से इंग्लैंड को 317 रन पर रोककर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा. AFG vs ENG

तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अफगानिस्तान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार आगे बढ़ना प्रेरणादायक रहा है! आप अब उनकी जीत को उलटफेर नहीं कह सकते, उन्होंने इसे अब आदत बना लिया है.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘इब्राहिम जादरान के शानदार शतक और अजमतुल्लाह उमरजई के बेहतरीन पांच विकेट ने अफगानिस्तान के लिए एक और यादगार जीत सुनिश्चित की. बहुत बढ़िया खेला!’’

अफगानिस्तान की प्रशंसा करते हुए भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थता के लिए इंग्लैंड की आलोचना की. शास्त्री ने लिखा, ‘‘अफगानिस्तान. आप लोग कमाल करते हैं. कमाल कर दिया. इंग्लैंड के लिए. उपमहाद्वीप में खेलने को बिना किसी बहाने के गंभीरता से लें. केवल तभी आप एक ऐसी टीम के रूप में पहचाने जाएंगे जो दौरा करने में अच्छी है.’’

विश्व कप 2023 के दौरान अफगानिस्तान के साथ मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में काम करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी. जडेजा ने लिखा, ‘‘अफगानिस्तान के प्रशंसक इस जीत के हकदार हैं क्योंकि वे दुनिया भर में सबसे अधिक जुनूनी और विनम्र क्रिकेट प्रशंसक हैं.’’

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उम्मीद जताई कि अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल से आगे जाएगी. वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी अफगानिस्तान के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंग्लैंड की टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई. वॉन ने लिखा, ‘‘अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन.. पूरी तरह से जीत के हकदार.. इंग्लैंड ने पिछले कुछ वर्षों से सफेद गेंद से अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है.. इन परिस्थितियों में यह परिणाम आश्चर्यजनक नहीं है.’’

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है. उसे अब अपना अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. ऑस्ट्रेलिया के दो मैचों में 3 अंक हैं, जबकि अफगानिस्तान 2 अंको के साथ तीसरे नंबर पर है. अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है, तो वह अपने पहले ही प्रयास में चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी. वहीं अगर इन दोनों के मैच में अगर बारिश हो जाती है, तो अफगानिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि इस ग्रुप बी के आखिरी मैच में इंग्लैंड साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हरा दे ताकि उसका रनरेट कम हो जाए.

ग्रुप बी की मौजूदा अंक तालिका

टीमखेलेजीतेहारेअंकनेट रन रेट (NRR)
दक्षिण अफ्रीका2103+2.140
ऑस्ट्रेलिया2103+0.475
अफगानिस्तान2112-0.990
इंग्लैंड (E)2020-0.305
(E) = टूर्नामेंट से बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत को झटका, रोहित शर्मा चोटिल! प्रैक्टिस सेशन से भी रहे बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >