जानें, ''मास्‍टर ब्‍लास्‍टर'' सचिन तेंदुलकर को किस गेंदबाज से लगता था डर

मुंबई : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 24 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 1999 में ऑस्ट्रेलिया में हुई श्रृंखला को सबसे कठिन श्रृंखला करार दिया है. तेंदुलकर ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि सबसे कड़ी श्रृंखला 1999 की थी जब हम ऑस्ट्रेलिया गए थे और उनकी टीम बेजोड थी. तेंदुलकर ने कहा […]

मुंबई : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 24 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 1999 में ऑस्ट्रेलिया में हुई श्रृंखला को सबसे कठिन श्रृंखला करार दिया है.

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि सबसे कड़ी श्रृंखला 1999 की थी जब हम ऑस्ट्रेलिया गए थे और उनकी टीम बेजोड थी. तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोन्ये का सामना करना पसंद नहीं था.

सचिन ने 1999 के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे को बाताया कैरियर का सबसे कठिन श्रृंखला

उन्होंने कहा, ‘‘1989 में जब से मैंने खेलने शुरू किया तब से कम से कम 25 विश्व स्तरीय गेंदबाज मौजूद थे. लेकिन जिनके खिलाफ बल्लेबाजी का मैंने लुत्फ नहीं उठाया वह हैंसी क्रोन्ये थे. किसी ना किसी कारण से मैं आउट हो जाता था और मुझे महसूस होने लगा था कि मैं गेंदबाजी छोर पर खड़ा ही अच्छा हूं.’

‘सचिन-सचिन’ कहना मेरी मां ने शुरू किया था : तेंदुलकर

इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ‘‘पिच पर जो भी दूसरा बल्लेबाज होता था मैं उसे कहता था कि अगर दूसरे छोर से (एलेन) डोनाल्ड या(शान) पोलाक गेंदबाजी कर रहा है तो मैं उसका सामना कर लूंगा लेकिन हैंसी की गेंद पर अधिक स्ट्राइक तुम रखो.’

सचिन तेंदुलकर ने बताया कोहली की विराट सफलता का राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >