IPL 2017 : आज जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगा पंजाब, घर में केकेआर को किंग्स से चुनौती
कोलकाता : दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से होगा. गौतम गंभीर की अगुआई वाले केकेआर ने 2012 और 2014 में खिताब जीता था.वहीं आइपीएल 10 में पंजाब ने लगातार जीत दर्ज करके सत्र का शानदार आगाज किया […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
कोलकाता : दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से होगा. गौतम गंभीर की अगुआई वाले केकेआर ने 2012 और 2014 में खिताब जीता था.वहीं आइपीएल 10 में पंजाब ने लगातार जीत दर्ज करके सत्र का शानदार आगाज किया है.
* क्रिस लिन के चोटिल होने से बढ़ी परेशानी
पंजाब के खिलाफ केकेआर की जीत- हार का रिकॉर्ड 13-6 का है, लेकिन क्रिस लिन के घायल होने से अभी हालात बदले हुए नजर आ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिन ने पहले ही मैच में गुजरात लायंस के खिलाफ 41 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाये थे. उन्होंने गौतम गंभीर के साथ 184 रनों की साझेदारी भी की थी, जिसकी मदद से केकेआर ने 10 विकेटों से पहला मैच जीता. लिन को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान बायें कंधे में चोट लगी, जिसमें केकेआर को चार विकेट से पराजय झेलनी पड़ी. लिन ने इसी कंधे का 2014 में ऑपरेशन कराया था, लेकिन इसमें दर्द फिर उभर गया है. उनका गुरुवार को खेलना तय नहीं है.