रोहित शर्मा ने जीत का श्रेय राणा और पांड्‌या को दिया

मुंबई : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज करने के बाद जीत का श्रेय युवा बल्लेबाजों नीतीश राणा और हार्दिक पंड्या को दिया.केकेआर के 179 रन के लक्ष्य का पीछ करते हुए मुंबई ने नीतीश राणा (29 […]

मुंबई : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज करने के बाद जीत का श्रेय युवा बल्लेबाजों नीतीश राणा और हार्दिक पंड्या को दिया.केकेआर के 179 रन के लक्ष्य का पीछ करते हुए मुंबई ने नीतीश राणा (29 गेंद में 50 रन) और हार्दिक पंड्या (11 गेंद में नाबाद 29) की पारियों की बदौलत एक गेंद शेष रहते छह विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की. राणा और पंड्या ने सिर्फ 2 . 2 ओवर में छठे विकेट के लिए 41 रन जोड़े.

राणा ने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के मारे जबकि हार्दिक ने तीन चौके और दो छक्के जड़े. केकेआर ने इससे पहले मनीष पांडे की 47 गेंद में पांच छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 81 रन की तेजतर्रार पारी की बदौलत सात विकेट पर 178 रन बनाये थे. रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने महत्वपूर्ण जीत हासिल की.

मुकाबला काफी करीबी था लेकिन वानखेड़े पर ओस के कारण आप तेजी से रन बना सकते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘‘विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था और नीतीश और पांड्या ने शानदार पारियां खेली. बीच के ओवरों में विकेट जल्दी गंवाने से नुकसान हुआ लेकिन युवा बल्लेबाजों नीतीश और हार्दिक ने धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दिलाई’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >