कोहली के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ के आरोप पर कुंबले ने दिया जवाब

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के मुख्‍य कोच और टीम इंडिया के सबसे सफल स्पिनर अनिल कुंबले ने आज कप्‍तान विराट कोहली के खिलाफ ब्रिटिश अखबार ने जो आरोप लगाये हैं उसपर जवाब दिया है. कुंबले ने मीडिया से बात करते हुए कहा, विराट कोहली पर ब्रिटिश अखबार ने जो आरोप लगाया है उस पर […]

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के मुख्‍य कोच और टीम इंडिया के सबसे सफल स्पिनर अनिल कुंबले ने आज कप्‍तान विराट कोहली के खिलाफ ब्रिटिश अखबार ने जो आरोप लगाये हैं उसपर जवाब दिया है. कुंबले ने मीडिया से बात करते हुए कहा, विराट कोहली पर ब्रिटिश अखबार ने जो आरोप लगाया है उस पर वो ध्‍यान नहीं देते. इस तरह की खबरों को वो हवा देने में विश्वास नहीं करते हैं.

कुंबले ने कहा, पहली बार मैं बता दूं कि मीडिया में आई इस तरह की किसी भी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता हूं. जहां तक मेरा सवाल है तो मैं आपको बता दूं कि इस घटना के बारे में मैच के बाद मेरे पास न तो मैच रेफरी ने कोई शिकायत की और न ही अंपायरों ने. मैं इस तरह की खबरों से परेशान होने वाला नहीं. मीडिया चाहे जो कुछ लिखे उसमें कुछ नहीं कहना, हालांकि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं है.
गौरतलब हो कि दो दिनों पहले ब्रिटिश मीडिया में कोहली को लेकर खबर छपी थी कि राजकोट टेस्‍ट के दौरान भारतीय कप्‍तान ने गेंद के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की. ब्रिटिश मीडिया ने साक्ष्‍य के तौर पर मैच के दौरान की तसवीरें साझा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >