भारतीय क्रिकेट का खाका तैयार करने के लिए द्रविड, धौनी से मिल सकते हैं कुंबले

बेंगलुरु : नव नियुक्त मुख्य राष्ट्रीय कोच अनिल कुंबले भारत ‘ए’ टीम के कोच राहुल द्रविड और सीनियर टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट का खाका तैयार करने की योजना बना रहे हैं. पता चला है कि कुंबले अंडर 19, ए और सीनियर टीमों के बारे में […]

बेंगलुरु : नव नियुक्त मुख्य राष्ट्रीय कोच अनिल कुंबले भारत ‘ए’ टीम के कोच राहुल द्रविड और सीनियर टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट का खाका तैयार करने की योजना बना रहे हैं.

पता चला है कि कुंबले अंडर 19, ए और सीनियर टीमों के बारे में चर्चा करना चाहते हैं जिससे कि मुख्य टीम के लिए खिलाडियों की कमी नहीं हो. द्रविड से चर्चा करके कुंबले को संभवत: अंडर 19 और ए टीम में मौजूद प्रतिभा के बारे में पता चलेगा.

फिलहाल भारत ए टीम के गेंदबाज भी एनसीए में सीनियर भारतीय टीम के सदस्यों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. कुंबले ए टीम के स्पिनरों जयंत यादव और शाहबाज नदीम पर करीबी नजर रखे हुए हैं. दोनों टीमों ने बीसीसीआई.टीवी से कहा कि कुंबले का मार्गदर्शन बहुमूल्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >