कोलकाता में सौरव गांगुली ने किया मतदान
कोलकाता : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान सौरव गांगुली ने आज पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने आज कोलकाता में अपना वोट डाला. सौरव वोट डालने के लिए आज सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंचे. उन्होंने लाइन में खड़े होकर मतदान किया […]
कोलकाता : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान सौरव गांगुली ने आज पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने आज कोलकाता में अपना वोट डाला. सौरव वोट डालने के लिए आज सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंचे.
उन्होंने लाइन में खड़े होकर मतदान किया और इस अवसर पर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया.
गौरतलब है कि बंगाल में आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है अंतिम चरण का मतदान पांच मई को होगा. आज सुबह नौ बजे तक पांचवें चरण के मतदान में 20 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी.