विव रिचर्ड्स को टीम का मेंटर बनाना चाहता है पाकिस्तान

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को आगामी एशिया कप और टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का मेंटर बनाना चाहता है और इस सिलसिले में उनसे बात चल रही है.बोर्ड के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि रिचर्ड्स के साथ बातचीत चल रही है और बोर्ड उन्हें […]

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को आगामी एशिया कप और टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का मेंटर बनाना चाहता है और इस सिलसिले में उनसे बात चल रही है.बोर्ड के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि रिचर्ड्स के साथ बातचीत चल रही है और बोर्ड उन्हें टीम का मेंटर बनाना चाहता है.

सूत्र ने कहा ,‘‘ पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के मेंटर के रुप में रिचर्ड्स के काम से बोर्ड बहुत प्रभावित है. अब उन्हें एशिया कप और टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम का मेंटर बनाना चाहता है.” उन्होंने कहा कि इस राह में एकमात्र अड़चन यही है कि रिचर्ड्स ने टी20 विश्व कप के लिए कुछ मीडिया करार किये हैं. सूत्र ने कहा ,‘‘ इसका हल तलाशा जा रहा है. रिचर्ड्स ने हालांकि अभी सहमति नहीं जताई है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >