शमी की जगह टीम में शामिल किये जाने पर बमराह ने कहा, मुझे चयन की उम्मीद थी

नयी दिल्ली : चोटिल मोहम्मद शमी के स्थान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किये गये गुजरात के मध्यम गति के गेंदबाज जसप्रीत बमराह ने आज कहा कि उन्हें टीम में शामिल किये जाने की उम्मीद थी. इस 22 वर्षीय युवा गेंदबाज ने गुजरात की तरफ से अच्छा प्रदर्शन […]

नयी दिल्ली : चोटिल मोहम्मद शमी के स्थान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किये गये गुजरात के मध्यम गति के गेंदबाज जसप्रीत बमराह ने आज कहा कि उन्हें टीम में शामिल किये जाने की उम्मीद थी. इस 22 वर्षीय युवा गेंदबाज ने गुजरात की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया है.

उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के मैचों में 14 विकेट लिये. बमराह ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा अहसास है. मैं स्टैंडबाई था और इसलिए मुझे इसकी उम्मीद थी.” उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन फिर भी मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा है. मैं वास्तव में इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं.

हम लगातार मैच खेल रहे है और आपके पास जिंदगी में घटने वाली घटनाओं का आकलन करने के लिए समय नहीं होता है. उम्मीद है कि आस्रेलिया के लिए उड़ान में मेरे पास काफी समय होगा. ” बमराह टी20 टीम में शामिल अन्य खिलाडियों युवराज सिंह, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, सुरेश रैना और हार्दिक पांड्या के साथ ही 22 जनवरी को आस्ट्रेलिया रवाना होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >