युवी की पारी याद आयी, जब कोलिन मुनरो पहुंचे उनके रिकॉर्ड के करीब

अॅाकलैंड : कल न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गये दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए शानदार खेल दिखाया और सीरीज में क्लीन स्विप किया. इस मैच के हीरो थे कोलिन मुनरो. जिन्होंने टी-20 के इतिहास में दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक बनाया. सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भारत के […]

अॅाकलैंड : कल न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गये दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए शानदार खेल दिखाया और सीरीज में क्लीन स्विप किया. इस मैच के हीरो थे कोलिन मुनरो. जिन्होंने टी-20 के इतिहास में दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक बनाया. सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह के नाम दर्ज है.

युवराज सिंह ने 12 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ अर्द्धशतक जड़ा था, जबकि मुनरो ने 14 गेंदों में सात छक्कों और एक चौकों की सहायता से अर्द्धशतक जमाया और अपने टीम को जीत दिलायी. उनके साथ ही मार्टिन गुप्टिल ने भी शानदार खेले दिखाया और अपनी टीम को श्रीलंका पर नौ विकेट की जीत दिलायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >