हां मैंने हेजल के साथ सगाई कर ली : युवराज सिंह

मुंबई : क्रिकेटर युवराज सिंह ने अटकलों को सच साबित करते हुए दीपावली के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई कर ली. अब इस बात की पुष्टि खुद युवराज सिंह ने कर दी है. उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा, हां मैंने हेजल के साथ सगाई कर ली है. हेजल के रूप में मुझे […]

मुंबई : क्रिकेटर युवराज सिंह ने अटकलों को सच साबित करते हुए दीपावली के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई कर ली. अब इस बात की पुष्टि खुद युवराज सिंह ने कर दी है. उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा, हां मैंने हेजल के साथ सगाई कर ली है. हेजल के रूप में मुझे जिंदगी भर के लिए एक दोस्‍त मिल गयी है. जैसा की मां का कहना है हेजल बिल्‍कुल मेरी जैसी है.

युवराज सिंह ने हेजल और अपनी तसवीर भी सोशल मीडिया में पोस्‍ट की. युवराज सिंह और हेजल कीच ने बाली में एक दूसरे से दीपावली के दिन सगाई कर ली. सगाई के बाद युवराज सिंह जब मुंबई लौटे तो उन्‍होंने अपनी खुशी जताते हुए एयरपोर्ट पर भांगड़ा किया. फिर वे हेजल के साथ कार में बैठकर चले गये. खबर है कि दोनों की शादी फरवरी में होने वाली है.

गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से इन दोनों की शादी की खबरें मीडिया में छायी हुईं है. अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए युवराज की मां शबनम ने इनकी शादी की पुष्टि भी कर दी है. हेजल को हरभजन सिंह के रिसेप्शन समारोह में भी एक साथ देखा गया था. इसके बाद भज्जी और गीता ने एक ट्वीट करके युवराज की शादी की खबरों को हवा दी थी.
टीम इंडिया में सिक्‍सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह दीपावली में शादी करने वाले हैं, ऐसी खबरे उस समय और तेज हो गयीं जब हरभजन की शादी में युवराज ने ट्विट किया था. युवराज सिंह ने क्रिकेटिया भाषा में लिखा था हरभजन भाई अब आप दूसरा नहीं फेंक पायेंगे. एक ही लाइन में टीके रहना. हरभजन सिंह और गीता बसरा को शादी की बधाई.
इसपर भज्‍जी ने भी गुगली फेंक दी. उन्‍होंने युवराज को रिट्वीट किया और कहा, अब आपको भी लाइन में आकर स्‍ट्रेट खेलना चाहिए, कोई पुल कट शॉट नहीं. इसका जवाब युवराज सिंह ने तुरंत दिया, लिखा, मिस्‍टर हरभजन, मैं दिवाली से स्‍ट्रेट ही खेलूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >