कहीं कुत्ता तो नहीं इमरान,रेहम के तलाक की वजह ?

नयी दिल्‍ली : पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर और अब राजनीति में उतर चुके इमरान खान और उनकी दूसरी पत्नी के बीच तलाक हुए अब दो सप्‍ताह का वक्‍त गुजर चुका है, लेकिन अब भी उनके तलाक को लेकर रोजाना नये-नये खुलासे हो रहे हैं. मीडिया में एक बार खबर आयी थी कि दोनों के बीच […]

नयी दिल्‍ली : पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर और अब राजनीति में उतर चुके इमरान खान और उनकी दूसरी पत्नी के बीच तलाक हुए अब दो सप्‍ताह का वक्‍त गुजर चुका है, लेकिन अब भी उनके तलाक को लेकर रोजाना नये-नये खुलासे हो रहे हैं.

मीडिया में एक बार खबर आयी थी कि दोनों के बीच तलाक की वजह रेहम का इमरान की राजनीति में अनावश्‍यक दखल अंदाजी थी. खबर ये भी चली थी‍ कि रेहम इमरान की जगह लेने के लिए उन्‍हें जहर देकर मारना चाहती थी, लेकिन इससे पहले ही इमरान को उनके करीबी ने इसकी जानकारी दे दी. हालांकि इस खबर की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.

दोनों के बीच तलाक को लेकर अब एक नया खुलासा किया गया है. मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इमरान और रेहम के बीच तलाक के लिए इमरान का कुत्ता जिमेदार हो सकता है. खबर है कि इमरान अपने कुत्ते को अपने साथ बेडरुम भी ले आते थे, यह रेहम को बिल्‍कुल भी जायज नहीं लगता था. इसके अलावा इमरान की बहन को भी इमरान के साथ रेहम का साथ अच्‍छा नहीं लगता था. इमरान की बहन रेहम को पसंद नहीं करती थी.
गौरतलब हो कि इमरान खान और रेहम खान ने दस माह पहले ही शादी की थी और 30 अक्‍टूबर को दोनों ने तलाक ले लिया. तलाक क्‍यों ली गयी इसका खुलासा न तो इमरान की और न ही रेहम ने किया. इसके बाद से मीडिया में दोनों के बीच रिश्‍तों के खटास की खबरें आने लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >