27 के हुए रहाणे, फिटनेस टेस्ट के बाद टीम इंडिया ने मनाया जन्मदिन
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम ने कड़ी मेहनत के बाद जश्न मनाया जब विराट कोहली की अगुआई वाली टीम ने दो दिवसीय शिविर के पहले दिन फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लेने के बाद अजिंक्य रहाणे का 27वां जन्मदिन मनाया. भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री के निर्देशन में 14 सदस्यीय टीम के फिटनेस स्तर का […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम ने कड़ी मेहनत के बाद जश्न मनाया जब विराट कोहली की अगुआई वाली टीम ने दो दिवसीय शिविर के पहले दिन फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लेने के बाद अजिंक्य रहाणे का 27वां जन्मदिन मनाया.
भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री के निर्देशन में 14 सदस्यीय टीम के फिटनेस स्तर का आकलन किया गया. टीम ने शाम के सत्र में लगभग दो घंटे की ट्रेनिंग में हिस्सा लिया. केएल राहुल को डेंगू हुआ है जिसके कारण बांग्लादेश जाने वाली टीम में अब 14 सदस्य रह गए हैं. टीम चार बजकर 45 मिनट पर एकत्रित हुई और फिर सीधे मैदान पर गई और हल्की ट्रेनिंग की.
दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हरभजन सिंह से लेकर दोबारा फिटनेस हासिल करने वाले इशांत शर्मा सभी ने कई चरण के फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लिया. इन सभी को 20 मीटर की फर्राटा दौड लगाने को भी कहा गया. इसके बाद इन सभी ने मैदान के चार चक्कर लगाए और टीम के वापस लौटने से पूर्व रहाणे ने अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटा.
बांग्लादेश दौरे के लिए प्रशासनिक मैनेजर नियुक्त बंगाल क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विश्वरुप डे ने संवाददाताओं से कहा, यह छोटा सा जश्न था और सभी लोग मौजूद थे. कोहली की अगुआई वाली टीम कल दोपहर पूर्ण सत्र में हिस्सा लेगी और फिर सोमवार सुबह बांग्लादेश के लिए रवाना होगी.