ढाका : बांग्लादेशी हरफनमौला शाकिब अल हसन और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज को पहले टेस्ट के दौरान मैदान पर तीखी बहस के लिये जुर्माना भरना पडा है. हसन और रियाज पर आईसीसी ने खिलाडियों की आचार संहिता के उल्लंघन के लिये मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया.
आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में मैच रैफरी जैफ क्रो के हवाले से कहा , एक दूसरे के चेहरे पर उंगली दिखाना दो सीनियर खिलाडियों को शोभा नहीं देता और क्रिकेट में इसके लिये कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा , अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को हमेशा ध्यान रखना चाहिये कि दुनिया उन्हें देख रही है. उन्हें अपने जज्बात पर काबू रखना चाहिये.
