जानिए, क्या हुआ जब मैदान पर सचिन को युवराज ने कहा “पैरी पौना पाजी”, देखें तसवीरें

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर हैं, भले ही टीम इस बार के आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, लेकिन सचिन तेंदुलकर हमेशा अपनी टीम के साथ दिखते हैं. 23 अप्रैल को जब मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच खेला जा रहा था, तो वॉर्मसेशन […]

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर हैं, भले ही टीम इस बार के आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, लेकिन सचिन तेंदुलकर हमेशा अपनी टीम के साथ दिखते हैं. 23 अप्रैल को जब मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच खेला जा रहा था, तो वॉर्मसेशन के दौरान कभी क्रिकेट के मैदान के साथी रहे सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह एक साथ दिखे और उन्होंने मस्ती भी की.

आखिर क्यों आईपीएल को इंडिया का त्योहार कहा जाता है, इस बात की झलक भी मैदान में दिखी, जब युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर का मैदान पर पैरी पौना पाजी कहकर स्वागत किया. युवराज सिंह के इस स्वागत से विभोर होकर सचिन ने उन्हें गले लगा लिया था. युवराज सिंह ने इस संदर्भ में ट्वीट किया है और इंस्टाग्राम पर तसवीर भी डाली है. युवराज सिंह ने ट्वीट किया है-हैप्पी रिटर्न ऑफ द डे टु द गॉड ऑफ द क्रिकेट, पैरी पौना पाजी.

ऐसा नहीं है कि सचिन के साथ यह पहली बार हुआ हो कि किसी ने उनके सामने अपना सिर झुका दिया हो, इससे पहले भी कई बार ऐसे मौके सामने आये, जब खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर के सामने सिर झुका दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >