एयरपोर्ट पर दिखी ZIVA की पहली झलक

टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी आज आईपीएल उद्घाटन समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए कोलकाता निकल गये हैं. धौनी के साथ उनकी पत्‍नी और बेटी जीवा भी कोलकाता गये. रांची स्थित बिरसा मुंडा अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट में पिता का प्रेम देखने को मिला. धौनी ने अपनी बेटी जीवा को अपने गोद में उठाये हुए […]

टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी आज आईपीएल उद्घाटन समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए कोलकाता निकल गये हैं. धौनी के साथ उनकी पत्‍नी और बेटी जीवा भी कोलकाता गये. रांची स्थित बिरसा मुंडा अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट में पिता का प्रेम देखने को मिला. धौनी ने अपनी बेटी जीवा को अपने गोद में उठाये हुए हैं. उनके पीछे उनकी पत्‍नी साक्षी भी साथ थी.

विश्व कप से लौटने के बाद धौनी को और उनकी बेटी को एक साथ पहली बार देखा गया था. धौनी उस समय भी उसे अपनी गोद में उठाये हुए थे, लेकिन उस समय लोग जीवा को नहीं देख पाये थे क्‍योंकि धौनी ने उसे मीडिया के कैमरे से बचा लिया, लेकिन आज धौनी जब कोलकाता लौट रहे थे तो बेटी जीवा को मीडिया के कैमरे से बचा नहीं सके और जीवा की पहली तसवीर सामने आयी. ज्ञात हो कि धौनी दो दिनों से रांची में थे. रांची में उन्‍होंने अपनी पसंदीदा बाइक की सवारी भी की. साथ ही उन्‍होंने अपनी करोड़ रुपये की गाड़ी हमर से दिवड़ी मंदिर गये और आईपीएल में अपनी टीम की जीत के लिए मां दुर्गा से पूजा अराधना की.

आज आईपीएल आठ का रंगारंग आगाज होना है. शाम 7:30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होनी है. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के सितारे रितिक रोशन,अनुष्‍का शर्मा,सैफ अलील खान,बाबूल सुप्रीयो और शाहिद कपूर अपना जलवा बिखेरेंगे. कार्यक्रम में सभी टीमों के खिलाड़ी और कप्‍तान शामिल रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >