अपने प्रदर्शन से खुश हैं रायडू

अहमदाबाद : भारत को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में जीत दिलाने वाले मैन ऑफ द मैच अंबाती रायडू ने कहा कि वह टीम प्रबंधन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी पर खरे उतरने से खुश हूं. अपने कैरियर का पहला शतक जड़ने वाले रायडू ने कहा , जब हम भारत के लिए खेलते […]

अहमदाबाद : भारत को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में जीत दिलाने वाले मैन ऑफ द मैच अंबाती रायडू ने कहा कि वह टीम प्रबंधन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी पर खरे उतरने से खुश हूं.

अपने कैरियर का पहला शतक जड़ने वाले रायडू ने कहा , जब हम भारत के लिए खेलते हैं तो टीम जो भी भूमिका देती है, उस पर खरे उतरने की खुशी होती है. यह अर्धशतक या शतक से ज्यादा हर खिलाडी की भूमिका की बात है.

रायडूको बल्लेबाजी क्रम में तीसरे स्थान पर भेजा गया जबकि आम तौर पर वह पांचवें या छठे नंबर पर उतरते हैं. सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए उम्दा पारी खेली.

उन्होंने कहा कि टीम में हर खिलाडी हर क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है. उन्होंने कहा , हर खिलाडी किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है. मुझे मौका मिला और मैं खुश हूं. हम सभी तैयार हैं. रायडू ने कहा , मुझे शतक बनाने की खुशी है लेकिन निजी तौर पर मैं आंकडे को तवज्जो नहीं देता जब तक टीम जीत रही है और मैं उसमें योगदान दे रहा हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >