भारत-इंगलैंड एकमात्र ट्वेंटी 20 मुकाबला आज, सीधा प्रसारण शाम 7.30 से

जीत के साथ अंत का इरादा बर्मिघम : अंतिम एकदिवसीय मैच में शिकस्त के बावजूद भारत रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ होनेवाले एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा. टीम इंडिया की नजरें इस मैच में जीत के साथ मिश्रित सफलता वाले इस दौरे का अंत जीत के साथ करने […]

जीत के साथ अंत का इरादा
बर्मिघम : अंतिम एकदिवसीय मैच में शिकस्त के बावजूद भारत रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ होनेवाले एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा. टीम इंडिया की नजरें इस मैच में जीत के साथ मिश्रित सफलता वाले इस दौरे का अंत जीत के साथ करने पर टिकी होंगी.
टेस्ट सीरीज में 1-3 की शिकस्त के बाद भारत ने वापसी करते हुए वनडे सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज की. अंतिम वनडे में हालांकि उसे 41 रन से हार का सामना करना पड़ा. पांच दिनी प्रारूप में संघर्ष करने के बाद वनडे मैचों के लिए सुरेश रैना जैसे युवा खिलाड़ियों के जुड़ने से टीम को जरूरी ऊर्जा मिली. अजिंक्य रहाणो और शिखर धवन जैसे युवा बल्लेबाजों ने भी वनडे में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की खराब फॉर्म वनडे मैचों में भी जारी रही, जो टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >