आसानी से विकेट गंवाने से मैच भी गंवाना पडा:धौनी

लीड्स : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि इंग्लैंड द्वारा दिया गया लक्ष्य हासिल किया जा सकता था लेकिन आसानी से विकेट गंवाने के कारण भारत को पांचवें वनडे मे पराजय का सामना करना पडा. धौनी खुद इसी अंदाज में अपना विकेट गंवाकर आउट हुए. उन्होंने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमने कई […]

लीड्स : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि इंग्लैंड द्वारा दिया गया लक्ष्य हासिल किया जा सकता था लेकिन आसानी से विकेट गंवाने के कारण भारत को पांचवें वनडे मे पराजय का सामना करना पडा.

धौनी खुद इसी अंदाज में अपना विकेट गंवाकर आउट हुए. उन्होंने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमने कई विकेट उन्हें आसानी से दे डाले और यही वजह है कि हम लक्ष्य का पीछा नहीं कर सके. शिखर, अंबाती, मैं खुद भी. हमें इस तरह से विकेट नहीं गंवाने चाहिये थे. आखिरी दस ओवरों में हम वे रन बना सकते थे लेकिन हम विकेट बरकरार नहीं रख सके.’’ धौनी ने दोहराया कि भारतीय गेंदबाजों को डैथ ओवरों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

उन्होने कहा ,‘‘ हमें आखिर के दस ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. शमी अच्छी गेंदबाजी कर रहा है लेकिन बाकियों को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा. हमें इतने रन नहीं गंवाने चाहिये कि बाद में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकें.’’ भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि सभी को फिट रखना इस दौरे पर सबसे कठिन काम था. उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड का दौरा 77 दिन का है और फिर विश्व कप से पहले हम आस्ट्रेलिया जायेंगे. यह जरुरी है कि सभी तरोताजा रहें.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >