कुक को हटाने की मांग गलत थी : वान

लंदन : इंगलैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वान ने कहा कि भारत से मिले हार के बाद एलिस्‍टेयर कुक को टेस्‍ट कप्‍तान से हटाने की मांग में मेरी भी सहमती थी, जो गलत थी.वान उन पूर्व खिलाडियों में शामिल थे जिन्होंने कुक को टेस्ट कप्तानी से हटाए जाने का सुझाव दिया था. वान ने कहा, […]

लंदन : इंगलैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वान ने कहा कि भारत से मिले हार के बाद एलिस्‍टेयर कुक को टेस्‍ट कप्‍तान से हटाने की मांग में मेरी भी सहमती थी, जो गलत थी.वान उन पूर्व खिलाडियों में शामिल थे जिन्होंने कुक को टेस्ट कप्तानी से हटाए जाने का सुझाव दिया था.
वान ने कहा, ‘‘कोई सवाल नहीं, मैं गलत था. ढाई हफ्ते पहले मैंने कहा था कि उसके लिए ब्रेक अच्छा रहता. लेकिन इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उसका साथ दिया. वह मजबूत था और उसने कहा कि मैं इस युवा टीम को आगे ले जाउंगा.’’ कुक ने अपनी आलोचना का जवाब देते हुए साउथम्पटन में 95 और नाबाद 70 रन की पारियां खेली.
कुल को हालांकि साउथम्पटन में पहली पारी के दौरान 15 रन के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा ने जीवनदान दिया था और वान का मानना है कि यह महत्वपूर्ण जीवनदान था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >