राशिद खान ने बिग बैश लीग क्रिकेट में लिये हैट्रिक विकेट

एडीलेड : अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने बुधवार को एडीलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच बिग बैश लीग क्रिकेट मुकाबले के दौरान हैट्रिक हासिल की. एडीलेड स्ट्राइकर्स के लिये खेल रहे राशिद ने जेम्स विन्स (27), जोर्डन सिल्क (16) और जैक एडवर्ड्स (शून्य) को 10वें ओवर की अंतिम दो गेंदों तथा 12वें […]

एडीलेड : अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने बुधवार को एडीलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच बिग बैश लीग क्रिकेट मुकाबले के दौरान हैट्रिक हासिल की.

एडीलेड स्ट्राइकर्स के लिये खेल रहे राशिद ने जेम्स विन्स (27), जोर्डन सिल्क (16) और जैक एडवर्ड्स (शून्य) को 10वें ओवर की अंतिम दो गेंदों तथा 12वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया.

राशिद स्ट्राइकर्स की ओर से बीबीएल में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने. यह बीबीएल में पांचवीं हैट्रिक है. हालांकि राशिद 22 रन देकर चार विकेट झटकने के बावजूद अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके जिसे सिक्सर्स से दो विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >