संजू सैमसन को टीम में शामिल किये जाने से खुश गौतम गंभीर, बधाई देते हुए बोले ये बड़ी बात

नयी दिल्लीः क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिये संजू सैमसन को भारतीय टीम में शामिल किये जाने पर खुशी जतायी है. उन्होंने कहा कि इसका लंबे समय से इंतजार था. गंभीर लंबे समय से केरल के इस क्रिकेटर को टीम में शामिल किये जाने […]

नयी दिल्लीः क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिये संजू सैमसन को भारतीय टीम में शामिल किये जाने पर खुशी जतायी है. उन्होंने कहा कि इसका लंबे समय से इंतजार था. गंभीर लंबे समय से केरल के इस क्रिकेटर को टीम में शामिल किये जाने की पैरवी कर रहे थे.

बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला तीन नवंबर से खेली जायेगी. गंभीर ने ट्वीट किया ,‘संजू सैमसन को टी-20 टीम में शामिल किये जाने की बधाई. इस मौके का पूरा फायदा उठाना संजू. इसका लंबे समय से इंतजार था.’

सैमसन ने भारत के लिये एकमात्र टी-20 मैच जुलाई 2015 में खेला था जब दूसरे दर्जे की टीम ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था. वह उस समय 19 साल के थे. उसके बाद से उन्हें अनुशासन कारणों से केरल टीम से भी निकाल दिया गया. संजू ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की और विजय हजारे ट्राफी में नाबाद 212 रन बनाये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >