भारत की सफल सलामी बल्लेबाज बन सकती है शेफाली : मिताली

मुंबई : भारतीय वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने 15 वर्षीय शेफाली वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि यह आक्रामक सलामी बल्लेबाज बेहतर मौके मिलने से लंबे समय तक महिला टीम को सेवांए दे सकती है. मिताली ने कहा, वह (शेफाली) प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसे सही तरह के मौके और बेहतर तरीके […]

मुंबई : भारतीय वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने 15 वर्षीय शेफाली वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि यह आक्रामक सलामी बल्लेबाज बेहतर मौके मिलने से लंबे समय तक महिला टीम को सेवांए दे सकती है.

मिताली ने कहा, वह (शेफाली) प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसे सही तरह के मौके और बेहतर तरीके से संवारे जाने पर वह भारत के लिये भविष्य की खिलाड़ी बन सकती है. शेफाली को हाल में टी20 से संन्यास लेने वाली मिताली की जगह टीम में लिया गया.

उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 शृंखला में मौका दिया गया, लेकिन वह पहले मैच में खाता खोलने में नाकाम रही. मिताली ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी वनडे टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे शृंखला में अच्छा प्रदर्शन करे.

वनडे शृंखला वर्तमान टी20 शृंखला के बाद खेली जाएगी. उन्होंने कहा, भले ही हमारे पास आईसीसी चैंपियनशिप अंक नहीं है, मैं चाहती हूं कि वनडे टीम (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) अच्छा प्रदर्शन करे. इससे युवा खिलाड़ियों को टीम में अच्छी तरह से घुलने मिलने और हमें वेस्टइंडीज दौरे से पहले अभ्यास का मौका मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >