पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीबी चंद्रशेखर का निधन, छह दिन बाद था 58वां जन्मदिन

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर का गुरुवार को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया. तमिलनाडु के इस पूर्व बल्लेबाज का छह दिन बाद 58वां जन्मदिन था. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं. चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच सात वनडे […]

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर का गुरुवार को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया.

तमिलनाडु के इस पूर्व बल्लेबाज का छह दिन बाद 58वां जन्मदिन था. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं. चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच सात वनडे खेले थे जिनमें उन्होंने 88 रन बनाये थे, लेकिन घरेलू स्तर पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तथा 81 मैचों में 4999 रन बनाये जिसमें नाबाद 237 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा. जब ग्रेग चैपल भारतीय टीम के कोच थे तब वह राष्ट्रीय कोच भी रहे. बाद के वर्षों में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कमेंट्री भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >