सहवाग का नया VIDEO, बताया अपना तीन उसूल – आवेदन, निवेदन और दे दना दन…

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो अपलोड किया है. जिसमें उन्‍होंने अपना तीन उसूल बताया और लोगों से भी पूछा की उनके तीन उसूल कौन हैं. वीरेंद्र सहवाग को वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि उनके तीन उसूल हैं – आवेदन, […]

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो अपलोड किया है. जिसमें उन्‍होंने अपना तीन उसूल बताया और लोगों से भी पूछा की उनके तीन उसूल कौन हैं.

वीरेंद्र सहवाग को वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि उनके तीन उसूल हैं – आवेदन, निवेदन और दे दना दन…. वीरु ने आगे लिखा, आपका तीन उसूल क्‍या है. वीरु के इस वीडियो को उनके समर्थक काफी पसंद कर रहे हैं. अब तक 10 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया और 646 लोगों ने रीट्वीट किया.

वीरु के इस वीडियो पर एक शख्‍स ने रीट्वीट किया और लिखा, इंटरटेनमेंट,इंटरटेनमेंट, इंटरटेनमेंट. एक अन्‍य यूजर ने लिखा, समर्थन, सहयोग और जरूरत पड़े तो विरोध.

गौरतलब हो वीरेंद्र सहवाग जिस तरह क्रिकेट के मैदान पर अपनी तूफानी बल्‍लेबाजी के लिए फेमस थे उसी तरह संन्‍यास के बाद वो सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट से फेसम हो गये हैं. वीरु के अनोखे ट्वीट का फैन्‍स काफी मजा लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >