आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में सेना के साथ जुड़े एमएस धौनी

श्रीनगर : क्षेत्रीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धौनी आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में बुधवार को सेना के साथ जुड़ गए जहां वह अन्य सैनिकों की तरह गश्त, गार्ड ड्यूटी और बाकी काम करेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 15 अगस्त तक 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे और सैनिकों की […]

श्रीनगर : क्षेत्रीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धौनी आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में बुधवार को सेना के साथ जुड़ गए जहां वह अन्य सैनिकों की तरह गश्त, गार्ड ड्यूटी और बाकी काम करेंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 15 अगस्त तक 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे और सैनिकों की तरह काम करेंगे. सेना के अधिकारियों ने कहा , लेफ्टिनेंट कर्नल धौनी आज यहां पहुंच गए और यूनिट से जुड़ गए.

यूनिट आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ जुड़ेंगे. विश्व कप विजेता कप्तान 38 बरस के धौनी के सेना को दो सप्ताह सेवायें देने के अनुरोध को पिछले सप्ताह सेना मुख्यालय ने मंजूरी दी थी.

धौनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी. वह क्वालीफाइड पैराट्रूपर भी है और पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप कर चुके हैं. धौनी को भारत का तीसरा उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिल चुका है.

विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद धौनी के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी. धौनी ने दो महीने पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिये बोर्ड से ब्रेक मांगा था. वह भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >