बुमराह और रबाडा इस समय दुनिया क सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज : अमला

साउथम्पटन : दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और कागिसो रबाडा किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी करने की काबिलियत और कौशल के कारण इस समय दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं. बुधवार को मैच के दौरान दोनों तेज गेंदबाज काफी प्रभावशाली रहे थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने […]

साउथम्पटन : दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और कागिसो रबाडा किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी करने की काबिलियत और कौशल के कारण इस समय दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं.

बुधवार को मैच के दौरान दोनों तेज गेंदबाज काफी प्रभावशाली रहे थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अमला के विकेट सहित 10 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट हासिल किये.

अमला ने कहा, बुमराह और केजी (कागिसो रबाडा) इस समय दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. इन दोनों में रफ्तार है, सटीक हैं और वे मैच में किसी भी दौरान गेंदबाजी कर सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका और भारत दोनों भाग्यशाली हैं कि उनके पास ये दोनों गेंदबाज मौजूद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >