मुंबई लीग टी20 में अर्जुन तेंदुलकर का ऑलराउंड प्रदर्शन, आकाश टाइगर्स की जीत

मुंबई : अर्जुन तेंदुलकर के ऑलराउंड खेल के दम पर आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने मुंबई लीग टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में मंगलवार को यहां ट्रिम्फ नाइट मुंबई नार्थईस्ट को पांच विकेट से हराया. दिग्गज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन ने मुंबई लीग में पदार्पण पर एक विकेट लिया और फिर 23 रन […]

मुंबई : अर्जुन तेंदुलकर के ऑलराउंड खेल के दम पर आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने मुंबई लीग टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में मंगलवार को यहां ट्रिम्फ नाइट मुंबई नार्थईस्ट को पांच विकेट से हराया.

दिग्गज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन ने मुंबई लीग में पदार्पण पर एक विकेट लिया और फिर 23 रन बनाये. आकाश टाइगर्स ने ट्रिम्फ नाइट्स को छह विकेट पर 147 रन पर रोका और तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर दिया.

नाइट्स की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 90 रन बनाये. टाइगर्स के लिये आकर्षित गोमल ने 41 और कौस्तुभ पवार ने 34 रन का योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >