भारत के पास विश्व कप जीतने का बेहतरीन मौका : वेंगसरकर

मुंबई : पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर को लगता है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के पास 30 मई से ब्रिटेन में शुरू में हो रहे विश्व कप को जीतने का ‘बेहतरीन मौका’ है. भारत पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. वेंगसरकर ने सोमवार को […]

मुंबई : पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर को लगता है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के पास 30 मई से ब्रिटेन में शुरू में हो रहे विश्व कप को जीतने का ‘बेहतरीन मौका’ है.

भारत पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. वेंगसरकर ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा, भारत के पास विश्व कप जीतने का बेहतरीन मौका है. कम से कम सेमीफाइनल तक वे जरूर जाएंगे लेकिन फाइनल के बारे में मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता, लेकिन हमारे पास बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और वे सभी फार्म में हैं.

वेंगसरकर मुंबई टी20 लीग के मेंटोर हैं. मुंबई क्रिकेट संघ ने आज इसके दूसरे सत्र के शुरुआत की घोषणा की जो 14 मई से होगा. इस अवसर पर लीग के दूत सचिन तेंदुलकर और मेंटोर सुनील गावस्कर भी उपस्थित थे. तेंदुलकर ने भी लीग की प्रशंसा की.

उन्होंने कहा, टी20 मुंबई लीग जल्द ही ऐसा लीग बनने जा रहा है जिसमें देश भर के अधिकतर खिलाड़ी भाग लेना चाहेंगे. कई वर्षों से जिस तरह से मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम प्रदर्शन करती रही है, उसे देखकर अगर खिलाड़ियों को किसी पसंदीदा टीम चुनने का मौका दिया जाता तो वे मुंबई रणजी टीम का हिस्सा बनना चाहते थे, क्योंकि यहां की क्रिकेट अलग तरह की है और हर कोई इसका हिस्सा बनना चाहता है.

गावस्कर ने आयोजकों से आईपीएल नीलामी से पहले लीग का आयोजन करने की अपील की. उन्होंने कहा, शिवम दुबे को मुंबई टी20 लीग में खेलने के बाद आईपीएल अनुबंध मिला. सूर्यकुमार यादव को भी अच्छा अनुबंध मिला और मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी इस लीग में कुछ नयी प्रतिभाएं सामने आएंगी जिन्हें अगले सत्र में आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी टीमों से जोड़ना चाहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >