WATCH : क्रिकेट के मैदान पर एक और हादसा : अशोक डिंडा के सिर पर लगी गेंद, मैदान पर गिरे

कोलकाता : बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को ईडन गार्डंस पर सोमवार को टी20 अभ्यास मैच के दौरान अपनी ही गेंद पर कैच लपकने के प्रयास में माथे पर चोट लग गई. यह घटना उस समय हुई जब बल्लेबाज बीरेंदर विवेक सिंह ने स्ट्रेट ड्राइव लगाया और डिंडा ने कैच लपकने की कोशिश की. […]

कोलकाता : बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को ईडन गार्डंस पर सोमवार को टी20 अभ्यास मैच के दौरान अपनी ही गेंद पर कैच लपकने के प्रयास में माथे पर चोट लग गई.

यह घटना उस समय हुई जब बल्लेबाज बीरेंदर विवेक सिंह ने स्ट्रेट ड्राइव लगाया और डिंडा ने कैच लपकने की कोशिश की. गेंद उनके हाथ से छूटकर माथे पर जा लगी. बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया, डिंडा ने ड्रेसिंग रूम में लौटने से पहले ओवर पूरा किया.

इसे भी पढ़ें…

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज पर हॉकी स्टिक, लोहे की छड़ से हमला, अस्‍पताल में भर्ती

एहतियात के तौर पर उसका स्कैन कराया गया है. चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन उसे दो दिन आराम की सलाह दी गई है. बंगाल की टीम मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में 21 फरवरी को कटक में मिजोरम के खिलाफ पहला मैच खेलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >