महिला टी-20 विश्व कप: आखिरी लीग मैच में हरमन ब्रिगेड का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से आज

-सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं दोनों टीमें-दोनों टीमें जीत चुकी हैं तीन-तीन मैच-बेहतर फॉर्म में चल रही हैं हरमनप्रीत व मिताली-ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर हेलिसा शानदार फॉर्म मेंप्रोविडेंस (गयाना) : शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आइसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने सबसे कठिन मुकाबले में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी. हालांकि दोनों टीमों […]

-सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं दोनों टीमें
-दोनों टीमें जीत चुकी हैं तीन-तीन मैच
-बेहतर फॉर्म में चल रही हैं हरमनप्रीत व मिताली
-ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर हेलिसा शानदार फॉर्म में

प्रोविडेंस (गयाना) : शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आइसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने सबसे कठिन मुकाबले में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी. हालांकि दोनों टीमों के लिए मुकाबला औपचारिकता का ही है. खिताब के प्रबल दावेदार भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक मैच बाकी रहते ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. अब शनिवार के मैच की कोई अहमियत नहीं रह गयी है, लेकिन भारत को बखूबी पता है कि अपने से बेहतर टीम को हराने से सेमीफाइनल में उसका मनोबल बढेगा. दोनों टीमों ने अभी तक तीनों मैच जीते हैं और अगले राउंड रोबिन मैच में एक और जीत से हौसला काफी बढ़ेगा.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमा कर अपने इरादे जाहिर कर दिये थे. अनुभवी मिताली राज ने दो अर्धशतक जमा कर साबित कर दिया कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने ये पारियां ऐसे समय में खेली जब टीम को इनकी सख्त जरूरत थी. हरमनप्रीत की आठ छक्कों से सजी शतकीय पारी को बरसों तक याद रखा जायेगा. वहीं मिताली ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्धशतक बना कर टीम को जीत दिलायी. आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले हुई बारिश ने परेशान किया लेकिन मिताली ने अपना 17वां टी-20 अर्धशतक बना कर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभायी.

इसके बाद स्पिनरों ने आयरलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना कर भारत को आसान जीत दिलायी. भारत आयरलैंड को 52 रन से हरा कर अंतिम चार में पहुंचा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में शीर्ष दो स्थान पर रहे, जबकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान बाहर हो गये. आॅस्ट्रेलियाई टीम भी शानदार फॉर्म में है, जिसने पहले मैच में पाकिस्तान को 52 रन से हराया. इसके बाद आयरलैंड को नौ विकेट से और न्यूजीलैंड को 33 रन से हराया. मेग लानिंग की टीम में कई मैच विनर हैं, लेकिन विकेटकीपर एलिसा हीली फॉर्म में है. वह पिछली आठ पारियों में छह अर्धशतक बना चुकी है.

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रौद्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटील, एकता बिष्ट, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्रकार, अरूंधति रेड्डी.

ऑस्ट्रेलिया : मेग लानिंग (कप्तान), रशेल हैंस, निकोल बोल्टन, एशले गार्डनर, एलिसा हीली, डेलिसा किमिंस, सोफी मोलिने, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट, एलिसे विलानी, टायला वी, जार्जिया वारेहम, निकोला कारे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >